जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

भाजपा में जाने की अटकलों पर दिग्विजय ने मीडिया से चर्चा में कही‌ बात

जबलपुर दर्पण। जबलपुर प्रवास पर आए पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान राज्य सभा सांसद दिग्विजय सिंह ने मीडिया के सामने बात में कही कि कमलनाथ कहीं नहीं जा रहें हैं। भाजपा में जाने की संभावना को निराधार बताया।पत्रकार वार्ता में कहा कि मेरी स्वयं कमलनाथ से शुक्रवार की रात्रि लगभग दस बजे बात हुई है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि कमलनाथ नेहरू – इंदिरा गांधी के परिवार के साथ उस समय से जुड़े हुए हैं। जब जनता इंदिरा गांधी को जब जेल भेजने की तैयारी कर रही थी। तब उस मुश्किल समय में कमलनाथ खड़े थे। इंदिरा गांधी कमलनाथ को अपना तीसरा पुत्र मानती रही थी।

ईवीएम मशीन पर भी सवाल उठाए राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने ईवीएम मशीन को लेकर भी सवाल उठाए हैं। लेकिन चुनाव आयोग उन सवालों का जवाब नहीं दे रही ।यह भी कहा कि ईवीएम मशीन और वीवीपेट मशीन में किस प्रकार साफ्टवेयर का इस्तेमाल हो रहा है। इसमें लगने वाली चिप कहां से खरीदी जा रही है। ईवीएम मशीन को बनाने वाली कंपनी के क्या तीन डायरेक्टर भाजपा के है?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page