जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

श्रद्धा भक्ति से सरस्वती माँ का किया पूजन अर्चन

जबलपुर दर्पण। ज्ञान की देवी माँ सरस्वती की पूजा दक्षिण जबलपुर बंगाली एसोसिएशन द्वारा राजुल टाउन शिप तिलहरी में मुख्य अतिथि नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, ए0के चक्रवर्ती, अनूप कुमार बोस, काजल विश्वास सहित सभी ने सरस्वती माँ की पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना कर महाआरती की व पुष्पांजलि भेंट कर पुण्य लाभ अर्जित किया। दक्षिण बंगाली एशोसिएशन के सचिव काजल विश्वास ने मुख्य अतिथि जबलपुर नगर निगम अध्यक्ष रिंकु विज, अनूप कुमार बोस, असित कुमार चक्रवर्ती का पुष्पहार, शॉल, व तिलक लगाकर स्वागत कर माँ का प्रसाद प्रदान किया। अनिल शुक्ला ने बताया कि इस अवसर पर एशोसिएशन के समस्त सदस्य परिवार सहित जिसमे विशेष रूप से महिलाओं व बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति दी, जिसे खूब सराहा गया उत्साहित होकर सभी को उपहार प्रदान किये गए। एसोसिएशन के सचिव काजल विश्वास ने आपसी सद्भाव की सराहना करते हुए सभी का सम्मान किया। कार्यक्रम का सफल संचालन मल्लिका बोस ने एवं आभार काजल विश्वास ने किया । समारोह को सफल बनाने में अनूप कुमार,बोस, असित कुमार चक्रवर्ती, सुब्रत कर, काजल विश्वास, आर एन मित्रा, निर्मल मजूमदार, विद्युत चौधरी, दोलन डे,मल्लिका बोस रत्ना विश्वास, मधु चक्रवर्ती, मुनमुन भद्रा,रत्ना मजूमदार, देवनाथ दत्ता, श्रीकांत मित्रा, ए डी मण्डल, शेफाली मित्रा का योगदान अत्यंत ही सराहनीय रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page