जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

जीआईएफ में राजभाषा पखवाड़े का शुभारंभ

जबलपुर दर्पण। सुरक्षा संस्थान ग्रे आयरन जबलपुर में राजभाषा पखवाड़ा 1 से 14 सितम्बर तक महाप्रबंधक अजय सिंह के संरक्षण में पूरी भव्यता और उत्साह के साथ मनाया जावेगा । अनिल शुक्ला, सह जन संपर्क अधिकारी ने बताया कि 1 सितम्बर को महाप्रबंधक अजय सिंह द्वारा राजभाषा समारोह का उदघाटन किया जाएगा । जीआईएफ के सभी ओद्योगिक,अनोधोगिक कर्मचारियों, स्टाफ, एवं आधिकारिओ के लिए राजभाषा हिंदी की विभिन्न प्रतियोगिताओं जिसमे निबन्ध लेखन, कविता पाठ, राजभाषा ज्ञान, हिंदी भाषण, हिंदी टिप्पणी एवं प्रारूप लेखन,कम्प्यूटर पर हिंदी टाइपिंग, प्रतियोगिताओ का प्रशासनिक अधिकारी नित्येश शर्मा के कुशल मार्गदर्शन एवं राजभाषा प्रमुख अनिल शुक्ला के सक्रिय सहयोग से हिंदी के अधिकाधिक उपयोग करने हेतु प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया है। निर्माणी में राजभाषा हिंदी के नियमित प्रचार प्रसार के लिए महापुरुषों की सूक्तियां पोस्टर्स, बैनर्स लगाए गए है जिसमे कर्मचारियों, अधिकारियों, श्रम संगठनों के पदाधिकारियों का हमेशा की तरह भरपूर सहयोग रहता है । इससे सभी मे उत्साह देखा जा रहा है ।
अनिल शुक्ला के अनुसार निर्माणी में कोविड 19 के गाइड लाइन का पूर्ण रूप से परिपालन स्वेछा के किया जा रहा है । इन प्रतियोगिताओं में भी सेनेटाइजर, मास्क और समाजिक दूरी का विशेष ख्याल रखने का एवं वैक्सीन की डोज लगवाने का आग्रह किया है । इन प्रतियोगिताओं के निर्णायक का दायित्व एस के प्रसाद, सहायक कार्य प्रबंधक, श्रीमती अनामिका श्रीवास्तव कनिष्ठ कार्य प्रबंधक एवं विपुल कुमार मिश्रा, कनिष्ठ कार्य प्रबंधक को सौपा गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page