डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

भू-स्खलन से सड़क मार्ग पर हो रहा कीचड़, राहगीरों के लिए बनी परेशान

डिंडौरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के शहपुरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बरगांव से बिलगांव तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत लाखों रूपयों की लागत से सड़क मार्ग का निर्माण कार्य कुछ वर्ष पूर्व कराया गया था। बताया गया कि बरगांव में सिलगी नदी के किनारे सिद्ध बाबा मंदिर के ऊपर भूस्खलन से पहाड़ की मिट्टी खिसककर पूरे सड़क पर फैली रही है, जिससे उक्त मार्ग पर कीचड़ ही कीचड़ नजर आने लगती है। गौरतलब है कि मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने शासन प्रशासन से कई बार मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग की गई, लेकिन अभी तक इस ओर कोई ठोस पहल नहीं हो पाई है। आरोप है कि भूस्खलन होने की वजह से कई बार वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त होकर घायल भी हो चुके हैं, दर्जनों बार हुई घटना के बाद भी प्रशासन स्तर पर सड़क मार्ग को दुरुस्त करने कोई ठोस पहल नहीं कर रहा। भू-स्खलन से बरसात के मौसम में लोगों को बड़ा हादसा होने का भय बना रहता है, दुर्घटना की अंदेशा को देखते हुए शासन-प्रशासन से मांग की गई है कि सड़क निर्माण का कार्य कर रहे ठेकेदार को जल्द निर्देश देते हुए भूस्खलन वाली जगह पर जाली लगाकर मिट्टी को सड़क पर फैलने से रोकने की मांग की जा रही है, जिससे राहगीरों को परेशानी न हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page