अवैध शराब की बिक्री कर रहे गुड्डू बर्मन पर आरोप

मैहर। 17 जुलाई को मैहर थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदीगंज कटरा के कपड़ियांन मोहल्ला के रहवाहियो ने लिखित शिकायत मैंहर थाना प्रभारी को दिया जिसमें उल्लेख है कि बीते कई वर्षों से गुड्डू बर्मन द्वारा अवैध शराब की बिक्री की जाती है जिससे आये दिन विवाद की स्थिति बनी रहती है और रात दिन किसी भी समय दारू खोरो का जमावड़ा लगा रहता है जिससे आसपास के लोगो का जीना मुश्किल हो रहा है उक्त मामले में रहवासियों ने निवेदन किया है कि जांच कर अवैध कारोबार पर प्रतिबंध लगाते हुए आसपास के लोगो को आएदिन विवादो से मुक्ति दिलाये। 17 जुलाई 2020 से शिकायत देने के बाद भी अब तक कोई कार्यवाही नही हुई जिससे इनका हौशला बुलन्द है। रहवासियों को अपेक्षा है कि उचित कार्यवाही पुलिस द्वारा की जाए।



