खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पणवायलर न्युज

मां अन्नपूर्णा का वरदान साबित हो रही है शिवराज रसोई।

अनलॉक काल में भी चल रही है पीड़ित मानवता की निस्वार्थ सेवा।

जबलपुर – अनलॉक एक अपनी समाप्ति की ओर है लेकिन कोरोना का संकट निरंतर बढ़ता चला जा रहा है और यह महामारी और भी विकराल रूप लेती जा रही है इसके साथ ही पड़ रही है लोगों की चिंताएं रोजी रोटी की चिंताएं आने वाले भविष्य की चिंता है वर्तमान में खानपान की चिंता। लोगों की इन चिंताओं को यदि सहायता का मरहम मिल जाए तो निश्चित ही प्रभाव कम हो जाता है। आज भी ऐसे स्वयंसेवी संगठन राजनीतिक संगठन और स्व प्रेरित लोग मौजूद हैं जो समाज में आगे बढ़ कर लोगों की सहायता कर रहे हैं और कोरोनावायरस के लिए संकट में सहायक साबित हो रहे हैं।
कोरोना संकटकाल में शिवराज रसोई का जनसेवा कार्य अनवरत जारी है। अनलॉक 2 में 200 परिवारों को ” शिवराज सुरक्षा किट” के साथ राशन किट वितरित की गई।
मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना प्रकोष्ठ महानगर संयोजक अमर मिश्रा ने बताया की कोरोना संकटकाल में हमने सभी वर्गों की चिंता करते हुए शिवराज रसोई के माध्यम से अनलॉक 2 में भी सेवा कार्य जारी रखते हुए पश्चिम विधानसभा के अंतर्गत पंडा की मडिया, महाराणा प्रताप वार्ड, वीरेंद्र पूरी वार्ड, इंदिरा गांधी वार्ड, गढ़ा वार्ड, सरदार वल्लभभाई पटेल वार्ड के छेत्रो के 200 परिवारों के गरीब एवं जरूरतमंद लोगो तक राशन किट वितरित की गई। लोगों की स्वास्थ्य और सुरक्षा की चिंता करते हुए शिवराज सुरक्षा किट भी वितरित की गई। जिसमें मास्क, सैनिटाइजर, साबुन रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने आयुर्वेदिक काढ़ा, अणु तेल शामिल है।
इस अवसर पर अमर मिश्रा और उनकी टीम ने जिला प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे रोको-टोको अभियान के तहत लोगो को जागरूक भी किया।
कार्यक्रम में उपस्थित पप्पू खटीक, हेमंत साहू, लालू बर्मन, रविकांत साहू, अखिलेश दुबे, नारायण पटेल, राजकुमार पाटकर थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page