जिले के कई क्षेत्रों में सड़कों की हालत खराब, नहीं ध्यान दे रहे जिम्मेदार

सड़क की हालत खराब, वार्डवासी परेशान,घरो के अंदर जा रहा पानी
सतना। वार्ड क्षेत्रों में अब सभी जगह पक्की सड़कें बन गई हैं, लेकिन इसके बाद भी सतना जिला अंतर्गत बगहा वार्ड क्रमांक 4 गली नंबर 4 में सड़क नही है जहां पहुंचने में वहां के लोगो को अभी भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मार्ग की स्थिति अत्यंत दयनीय है जिसके चलते आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं।यहा की सड़क इतनी खराब हो चुकी है की इससे चारपहिया वाहन ,सायकल और मोटरसायकल तो दूर आज यहां लोग भी नही निकल पा रहे है। अगर कोई बीमार पड़ जाता है तो उसको लगभग आधा किलोमीटर गोद मे लेकर पैदल जाना पड़ता है, यहां एम्बुलेंस की गाड़ी भी नही आ सकती, बगहा वार्ड क्रमांक 4 , गली नंबर 4 से अनेक व्यक्ति सतना जिला मे व्यवसाय कार्य करते है जिन्हें आये दिन परेसानी का सामना करना पड़ रहा है।।सड़क के दोनो ओर गहरे गड्ढे होने के कारण आये दिन वार्ड वासी सड़क मे गिर रहे है। वार्ड में रह रहे लोगो ने लगातार छेत्र के विधायक नगर निगम को समस्या से अवगत कराया है।परन्तु आश्वाशन और तारीख के अलावा ग्रामीण वासियो के हाथ कुछ भी नही आया।
1- रोड की शिकायत हम सब लोगो ने मिलकर नगर निगम अधिकारी कमिश्नर जी को अवगत कराया है, ज्ञापन भी दिया गया है लेकिन वहां से केवल आश्वाशन दिया गया कि जल्दी ही सड़क का काम चालू हो जाएगा, लेकिन अभी तक कुछ नही हुआ, आश्वाशन धरा का धरा रह गया। हम लोगो की मांग है कि जल्द से जल्द सड़क का काम चालू करवाए।
2..हमारे घरों के अंदर पानी जा रहा है। वर्षा के कारण न तो कोई वहां अंदर आ सकता है ना जा सकता है गाड़ी तो दूर ठीक से आदमी चल भी नहीं सकता आखिर नगर निगम अपनी जिमेदारी से कब तक दूर भागते रहेंगे कब इनको एहसास होगा कि हमारे कारण जानता को काफी सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।अगर कोई बीमार पड़ जाए तो उसको लगभग 500 मीटर पैदल गोद मे ले कर जाना पड़ेगा , कई गर्भवती महिला भी है अगर किसी को कुछ हो जाता हैं तो इसका जिम्मेदार कौन होगा। आखिर कब होगी सड़क की निर्माण।



