मध्य विधानसभा के सभी वार्डों में तेज तैयारियों को लेकर बसपा ने की बैठक.

जबलपुर। मध्य विधानसभा के अंतर्गत आने वाले सभी वार्डों में नगरिय निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर आज बहुजन समाज पार्टी के मध्य विधानसभा कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, बैठक पार्टी के मुख्य जोन इंचार्ज बालकिशन चौधरी, जिला अध्यक्ष लखन अहिरवार, महासचिव राकेश समुंदरे, संगठन मंत्री राकेश चक्रवर्ती ने बैठक को संबोधित किया एवं विधानसभा कमेटी को निर्देशित किया गया की 30 जुलाई तक सभी वार्ड कमेटीयों की समीक्षा कर सक्रीयता के साथ काम करें साथ ही निष्क्रिय पदाधिकारीयों की जगह काम करने वालों को मौका दें, जल्द ही सभी नगर के वार्ड कमेटीयों को बूथ लेवल तक मजबूत करें, साथ ही बसपा के भाईचारा कमेटीयों के गठन के लिए, आज बसपा नेता रवि चौधरी, और छोटे लाल को मध्य विधानसभा की जिम्मेदारी दी गई, बसपा ने नगरिय निकाय चुनाव पूरी ताकत के साथ लडने के साथ ही बेहतर परिणाम के लिए तैयारी शुरू कर दी है, बैठक में बसपा के मध्य विधानसभा अध्यक्ष रिषभ साठे, नगर के संदीप सूर्यवंशी, नीरज चौधरी, चंदमणी वर्मा, जानकी प्रसाद, इंजि कमलेश, महेंद चडडा, रवि चौधरी, छोटे लाल, राजा, विनोद पांडे, क्रषणा अहिरवार, अमर, अभिषेक, मुकेश गिरावकर, अपपाराव कोरी, शिवा, लछमन दादा, सहित समस्त पदाधिकारीयों की उपस्थिति रही.



