जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पणशिक्षा दर्पण

भारत के मिसाइल मैन को राष्ट्र ने किया नमन।

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर उनको किया याद : अ भा वि प


जबलपुर-भारत के पूर्व महामहिम राष्ट्रपति, भारत रत्न, मिसाइल मैन, स्वर्गीय डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम केवल भारतवासियों ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लोगों के हृदय में अपनी सरलता, सादगी और प्रतिभा की बदौलत एक बड़ा स्थान बना गए हैं। जिन्हें यह देश और इस देश की मिट्टी आने वाली पीढ़ी हमेशा याद रखेगी।
आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जबलपुर महानगर द्वारा डॉ एपीजे अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें याद किया गया अ भा वि प ने बताया कि डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम हम सभी युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत थे वह भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रख्यात वैज्ञानिक थे उन्होंने अपना पूरा जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया था ऐसी महान विभूति को शत शत नमन।
कार्यक्रम में मुख्य रूप महानगर सह मंत्री पवित्र जैन , सह विद्यालय प्रमुख आर्यन बेंटिया , हर्ष गोस्वामी , माखन शर्मा,प्रवीन जैन,अंश अग्रवाल मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page