खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशशिक्षा दर्पण

ऑनलाइन नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन

प्रतियोगिता ने लोगों को एक दूसरे से जुड़े रखा

जबलपुर-इक्विटी हम ओशीन माइंड मेडिकल की तरफ से एक डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ऑनलाइन आयोजित की गई इस डांस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। देश के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिभागियों ने इसमें हिस्सा लिया और अंतिम चरण में 85 से 35 प्रतिभागी पहुंच पाए। सभी प्रतिभागियों का एक यूट्यूब चैनल बनाया गया और उस चैनल के माध्यम से सभी ने अपने अपने वीडियो अपलोड किए और इस प्रकार अपनी अपनी प्रस्तुति को सार्वजनिक किया। सर्वाधिक लोकप्रिय वीडियो में भार्गवी मूलमुले, आशीष शर्मा, वेदांशी जोशी, अंजली यादव के रहे यह प्रतियोगिता चार ग्रुप में संपन्न हुई और 5 वर्ष के बच्चों से लेकर 65 वर्ष के बुजुर्गों तक ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में रितेश गुप्ता आकांक्षा सोनकर वैशाली धारिया ने संयोजन किया और लोगों को एक दूसरे के साथ जोड़ने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page