डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

कंप्लीट लॉकडाउन के दौरान सप्ताहिक बाजार में उमड़ी भीड़ को पुलिस ने खदेड़ा

पंचायत प्रतिनिधियों की लापरवाही आई सामने

डिंडोरी। जिले के समनापुर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत कुकर्रामठ गांव में शनिवार को लगने वाली सप्ताहिक हाट बाजार के दिन लोगों की उमड़ी भीड़ को पुलिस खदेड़ कर तीतर बीतर करती नजर आई।बताया गया कि शनिवार को सुबह से ही बाजार में दुकानें लगाकर व्यापारी बैठ गए, जिससे भीड़ जुटाना शुरू हो गया, सूचना 100 नंबर पर दी गई, लेकिन 100 नंबर पर तैनात पुलिसकर्मी बाजार बाजार बंद नहीं करा पाए।सूचना के बाद में कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और बाजार में उमड़ी भीड़ को तितर-बितर कर दिया,साथ ही कुछ दुकानदारों के सामानों को भी जप्त कर कोतवाली पुलिस थाने में ले आई है।गौरतलब है कि जिले की राजस्व सीमा में प्रशासन द्वारा टोटल कंप्लीट लॉकडाउन लागू किया गया है, बावजूद कुकर्रामठ गांव में शनिवार को लगने वाली सप्ताहिक हाट बाजार मैं भीड़ का इकट्ठा होना व सरेआम बाजार लगवाना जिम्मेदारों की लापरवाही का जीता जाता उदाहरण है। पिछले कई शनिवार के दिन सप्ताहिक हफ्तों में कुकर्रामठ बाजार में शासन प्रशासन के नियम कानूनों को ना मानकर मनमानी पूर्वक बाजारों में दुकानों को लगवाना,सरेआम नियमों का उल्लंघन करना कई सवाल खड़ा कर रहा है।नियमों को न मानकर मनमानी पूर्वक दुकान खोले कुछ व्यापारियों के पुलिस ने बर्तन, कपड़े,राखी आदि सामग्री जप्त कर कोतवाली पुलिस थाने में लेकर आ गई है। त्यौहारों के मद्देनजर लगी लोगों की भीड़ बताया गया कि सोमवार को राखी का त्यौहार रक्षाबंधन आने वाला है, त्योहारों में खरीदारी के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा था, बड़ी संख्या में लोग सप्ताहिक बाजार में खरीदी करने पहुंचे थे। कुछ ग्रामीणों को बजार बंद होने की जानकारी भी नहीं होने के कारण बाजार पहुंचे थे, तो कुछ लोगों का मानना है कि उन्हें बाजार बंद होने की जानकारी है, लेकिन त्योहार के कारण बाजार आना पड़ा, जबकि शासन द्वारा जिले के राजस्व सीमा पर चार दिनों का टोटल कंप्लीट लॉकडाउन लागू करने के निर्देश जारी किए हैं,बावजूद नियम कानूनों को धता बताकर कुकरार्मठ बाजार में धड़ल्ले से दुकानों का संचालन किया जा रहा था,पुलिस के जाने के बाद देर शाम फिर से लोगों की भीड़ भाड़ देखी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page