डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश
आपसी विवाद में अंधेड़ घायल, अस्पताल में भर्ती

डिंडोरी। जिले के समनापुर जनपद के छींदगांव में पिछले दिनों हुई आपसी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद हो गया, विवाद इस कदर बढ़ा कि हाथापाई तक की नौबत आ गई।दो पक्षों में हुई विवाद से एक अंधेड़ को चोटें आई है,साथ ही दोनों परिवारों के अन्य सदस्यों को भी मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक इलाज के लिए समनापुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था।घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



