पुलिस ने अंतर्राज्जीय हाईवा चोर गिरोह का किया पर्दाफाश

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। संजीवनी नगर थाना प्रभारी सुश्री शोभना मिश्रा को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना संजीवनी नगर अंतर्गत गजरथ मैदान लाल विल्डिंग के पीछे एक हाईवा ट्रक खडा है। उक्त हाईवा को 3 व्यक्ति बेचने की फिराक में है। संजीवनी नगर थाना प्रभारी सुश्री शोभना मिश्रा एवं चौकी प्रभारी धनवंतरी नगर के द्वारा पुलिस बल के साथ गजरथ मैदान में दबिश दी जहॉ एक हाईवा क्रमांक एम.एच. 34 एम 9340 खडा दिखा हाईवा बेचने की बात कर रहें थे जिनकी भाषा स्थानीय नहीं लग रही थी, नाम पता पूछने पर तीनों ने अपने नाम सचिन नाग पिता नारायण सिंह नाग उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम त्रिलोकी नगर पातालेश्वर वार्ड जिला छिंदवाडा हाल निवासी टाईप धनवंतरी नगर एवं कपिल रंगारे पिता वालक दास रंगारे उम्र 25 साल निवासी ग्राम खारी थाना बरघाट जिला सिवनी तथा सुनील चक्रवर्ती पिता बलीकुमार चक्रवर्ती उम्र 18 निवासी ग्राम रेचना थाना हुवली जिला सिवनी बताया। तीनों से खडे हाईवा के दस्तावेज के संबंध में पूछताछ करने पर वाहन के दस्तावेज न होना बताया, हाईवा के दस्तावेज नहीं मिलने एवं अन्य प्रांत का हाईवा चोरी का होने के संदेह में हाईवा ट्रक सहित तीनो को थाने लाया गया। हाईवा के संबंध में अलग-अलग पूछताछ करने पर सचिन नाग ने अपने साथी कपिल रंगारे व सुनील चक्रवर्ती के साथ मिलकर अपनी टाटा जेस्ट कार क्र एमपी 20 टीसी 4604 से बुट्टी बोरी-जाम नागपुर व चंद्रपुर के बीच से एक पीले रंग का पुराना हाईवा चोरी करना तथा चोरी कर चोरी के हाईवा को कपिल रंगारे व सुनील चक्रवर्ती के माध्यम से चलवाकर नागपुर, सिवनी के रास्ते से जबलपुर लाकर घमापुर निवासी संजय वामनिया उर्फ संजू के माध्यम से कटनी निवासी देवेन्द्र कुमार चौबे को दो लाख रुपये बेचना स्वीकार किया बरोरा जिला चंद्रपुर से पुनः हाईवा क्रमांक एमपी 34 ए 9340 की चोरी करना बताया तथा कटनी निवासी देवेन्द्र कुमार चौवे के माध्यम से शमीम उर्फ शम्मू कबाडी निवासी जिला दमोह को बेचना बताया साथ ही वाहन चालक कपिल रंगारे व सुनील चक्रवर्ती ने भी पूछताछ में सचिन नाग की कही बातों की पुष्टि की है। आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर फरार संजय बामनिया के पकड़े जाने पर और भी चोरी के वाहनो के बरामद होने की सम्भावना है।



