ट्रक पलटने से सुबह टहलने निकले एक युवकों की मौत:दूसरे के सिर में लगें 12 टाके

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता सिहोरा। जबलपुर जिले की सीमा क्षेत्र ग्राम पंचायत धनगवा में दो युवकों को सुबह सुबह 5 बजे घने कोहरे की आड़ में युवक को उतारा मौत के घाट दूसरा पहुंचा अस्पताल । सिहोरा थाना प्रभारी गिरीश धुर्वे ने बताया कि सुबह 6 : 25 बजे के लगभग थाने में सूचना दी गई कि आयशर गाड़ी क्रमांक – यू पी 50 बी टी 8772 के पलटनें और दो युवकों के घायल हालत में पड़े रहने की जानकारी प्राप्त हुई थी । तत्काल घटना को गम्भीरता को लेकर गस्त कर रहे आरक्षक राहुल पटैल को घटनास्थल भेज कर पाया गया कि एक युवक के सिर में गम्भीर चोटें आई हैं सिर से खून बह रहा था वहीँ दूसरा युवक सचेत अवस्था में पाया गया । दोनों युवकों को तत्काल सिहोरा सिविल अस्पताल में लाया गया । एक युवक की हालत गंभीर होने पर रिफर किया गया ।जबलपुर जाते समय उसकी सासे रुक गई।दूसरे युवक के सिर में गम्भीर चोटें होने पर उसके सिर में 12 टाके लगाये गए । जिसकी हालत कष्ट दायक हैं धनगवा निवासी युवक एक्सीडेंट में घायल अवस्था में रिफर किया गया था – मृतक अंकित पिता हेतराम पटेल उम्र 17 साल पटैल मोहल्ला निवासी धनगवा वहीँ दूसरा युवक घायल अरुण पटेल पिता सुखदेव पटेल उम्र 17 साल निवासी धनगवा । लोगों ने बताया कि वे सुबह सुबह पैदल टहलने के लिए जाते थे बुधवार की सुबह कन्हैया ढाबा के सामने धनगवा एन एस 30 रोड पर आलू लोड करके यूपी पासिंग आयशर गाड़ी के चालक ने दोनों को टक्कर मार कर वहाँ से भाग गया । घटना की जानकारी प्राप्त होते ही जांच निरीक्षण अहमद खान ने मृतक युवक का पंचनामा बनाकर युवक का पोस्टमार्टम कराया और परिवार वालों को मृत शरीर उनके हवाले किया।और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई हैं ।



