ग्राम पंचायत चटुआ में की गई अनियमितताएं शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही

शिकायत के बाद भी कार्रवाई ना होने से परेशान है ग्रामीण
नंदकिशोर ठाकुर डिंडोरी। जिले के डिंडोरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत चटुआ मैं पंचायत प्रतिनिधियों की मनमानी सामने आई है, स्थानीय ग्रामीणों द्वारा पंचायत के सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायक पर सीसी सड़क निर्माण कार्य,मेड बंधान,पीएम आवास,शौचालय, मनरेगा,पुलिया निर्माण कार्य सहित अन्य कई सरकारी मदों में गड़बड़ियां करने के आरोप ग्रामीणों द्वारा लगाया गया है।जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने जिला प्रशासन सहित मुख्य कार्यपालन अधिकारी व जिला पंचायत डिंडोरी से की गई है, लेकिन शिकायत के लगभग दो- तीन महीने के बाद भी जिम्मेदारों के ऊपर कोई कार्यवाही नहीं की गई और ना ही कोई प्रशासनिक अधिकारी जांच करने ग्राम पंचायत तक गए हैं,शिकायत के बाद भी कार्यवाही ना होने से स्थानीय ग्रामीणों में असंतोष व्याप्त है।
- लीपापोती निर्माण कार्य करवाने के आरोप
ग्रामीणों द्वारा की गई शिकायत में उल्लेख किया गया कि पंचायत की जिम्मेदारों द्वारा नाम मात्र के निर्माण कार्य करवाए गए,जबकि मनमानी पूर्वक पैसों का आहरण जिम्मेदारों द्वारा किया गया। पंचायत की मनमानी से परेशान स्थानीय ग्रामीणों द्वारा जिला कलेक्टर,जिला पंचायत सहित जनपद पंचायत में महिनों पूर्व की गई थी,शिकायत के महीनों बाद अब तक कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।शिकायत में उल्लेख किया गया है कि पंचायत के सरपंच,सचिव व रोजगार सहायक द्वारा मिलीभगत करके विकास कार्यों के नाम पर लीपापोती की गई एवं पैसे का आहरण मनमानी पूर्वक किया गया,जबकि जमीनी स्तर पर नाम मात्र के कार्य ही दिख रहे हैं,मनरेगा के तहत भी फर्जी हाजिरी भर कर हजारों रुपए निकाले गए,बावजूद शिकायत के अब तक कोई कार्यवाही न करना सवाल खड़ा कर रहा है।



