जबलपुर अपडेट: आज 52 पॉजिटिव, 95 हुए डिस्चार्ज,428 एक्टिव केस
जबलपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त होने पर आज मंगलवार को 95 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है । जबलपुर में कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों की यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या है । इसके पहले कल सोमवार 90 व्यक्तियों को कोरोना से ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया था । वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान कोरोना के 52 नये मरीज सामने आये हैं । जबलपुर में आज डिस्चार्ज हुये 95 व्यक्तियों को मिलाकर कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या अब 1086 हो गई है । कल सोमवार की शाम 6 बजे से आज मंगलवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिले 52 कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1547 पहुँच गई है । बीते चौबीस घण्टे के दौरान 62 वर्षीय एक मरीज की हुई मृत्यु को मिलाकर कोरोना से अभी तक 33 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 428 हो गये हैं ।
सेना के 13 जवान सहित कुछ लोगों की आई जानकारी
कोरोना संक्रमित मिले इन व्यक्तियों में बिहारी नगर सिद्धबाबा वार्ड निवासी 42 वर्षीय पुरुष, विक्टोरिया हॉस्पिटल कम्पाउंड निवासी 50 वर्षीय पुरुष, पुलिस क्वार्टर लार्डगंज निवासी 38 साल की महिला, वंशकार मोहल्ला प्रेमसागर निवासी 32 व 33 साल के पुरूष, 25 साल का युवक और 27 साल की महिला, चिकनी कुआँ सुनार कुनबा के पास गढ़ा बाजार निवासी 38 वर्षीय पुरुष, शांभवी कोचिंग के पास जयप्रकाश नगर आधारताल निवासी 62 वर्षीय पुरुष एवं 60 और 34 वर्षीय महिला, हनुमान मन्दिर के पास गली नम्बर 6 सदर निवासी पेशे से चिकित्सक 35 वर्षीय पुरुष , शीतल छाया ड्यूप्लेक्स चेरीताल निवासी 36 वर्षीय पुरूष, शुभ आकांक्षा ड्यूप्लेक्स निवासी 35 वर्षीय पुरुष, दत्त अपार्टमेंट नेपियर टाउन निवासी 60 व 42 साल के पुरूष एवं 53 व 31साल की महिला और 3 साल की बच्ची, लालमाटी निवासी 49 वर्षीय पुरुष, स्नेह नगर इंदिरा पार्क मदनमहल निवासी 54 साल की महिला और 31 व 57 वर्षीय पुरुष, जेडीए कॉलोनी निवासी 36 साल की महिला, मेडिकल कॉलोनी झंडा चौक निवासी 40 वर्ष की महिला, बलदेवबाग निवासी 35 वर्षीय पुरुष, मोतीराम कम्पाउंड आजाद चौक सदर निवासी 23 साल की युवती, यादव कॉलोनी निवासी 30 साल की महिला एवं 35 साल का पुरुष तथा सेना के 13 जवान शामिल हैं ।
सात हटे, दो नये कन्टेनमेन्ट जोन बने
जबलपुर में कई दिनों से कोरोना का कोई नया प्रकरण सामने नहीं मिलने पर आज सात कन्टेनमेन्ट जोन को डिनोटिफाई कर दिया गया है । वहीं एक से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिलने पर दो नये कन्टेनमेन्ट जोन भी बनाये गये हैं । हटाये गये कन्टेनमेन्ट जोन में शांति नगर दमोहनाका, छोटी बजरिया आनन्द कुंज गढ़ा, कचनार क्लब कचनार सिटी, सनातन धर्म मन्दिर हाथीताल, सुभद्रनगर राईट टाउन, गुरुद्वारा राँझी और मेहता पेट्रोल पंप के पीछे लेबर चौक शामिल हैं । आज जो दो नये कन्टेनमेन्ट जोन बनाये गये हैं उनमें बड़ादेव मन्दिर रिछाई और जॉनसन कम्पाउन्ड गोरखपुर शामिल है । जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर भरत यादव ने सात कन्टेनमेन्ट जोन को हटाने और दो नये कन्टेनमेन्ट जोन बनाने का आदेश जारी कर दिया है ।



