डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

मुरूम की जगह डाल दी लाल मिट्टी

आवागमन करने में बनी परेशानी

कीचड़ भरी मार्गों से सैकड़ों ग्रामीणों का रहता है,आवागमन

नंद किशोर ठाकुर डिंडोरी । जिले के समनापुर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत चांदरानी गांव में पंचायत के जिम्मेदारों की मनमानी सामने आई है,सड़क निर्माण कार्य में मुरूम डालने की जगह केवल लाल मिट्टी डाल दिया गया है, जिससे अब आवागमन करने में लोगों को परेशानी हो रही है।फिसलन भरी मार्ग से आवागमन करने में वाहन चालकों को दुर्घटना का अंदेशा भी बना रहता है,इसी मार्ग से हर दिन सैकड़ों ग्रामीण भी आवागमन करते हैं।बताया गया कि चांदरानी से बीजापुरी पहुंच मार्ग पर चांदरानी बाईपास रोड पर लाल मिट्टी डाली गई है जिससे ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है, ओर वाहन चालक परेशान हैं।ग्रामीणों की मानें तो सड़क निर्माण कार्य की मरम्मत के लिए सड़क पर मुरूम बिछाना था,लेकिन मनमानी पूर्वक कार्य करते हुए पंचायत के जिम्मेदारों द्वारा सड़क पर केवल लाल मिट्टी डालवा दी गई है, जिससे लोगों को आवागमन करने में परेशानी हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page