डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

राम मंदिर बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल

डिंडोरी। अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने के लिए भूमि पूजन का कार्यक्रम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा संपन्न हुआ।राम मंदिर जन्मस्थली के भूमि पूजन कार्यक्रम के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला डिंडोरी द्वारा भी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया,नगर के भगवान राम के मंदिरों के साथ साथ सभी देवी देवताओं के मंदिर में भाजपा कार्यकर्ता ने पूजन अर्चन कर मिष्ठान वितरित कराया गया।जिला भाजपा कार्यालय में भी भगवान श्री राम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित एवं चरण वंदन कर भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए गए,इसके पश्चात जिला भाजपा कार्यालय के सामने जमकर आतिशबाजी की गई। रंग गुलाल लगाकर व मिष्ठान वितरित कर खुशियां मनाई गई।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत जिला महामंत्री राजेंद्र पाठक नगर परिषद अध्यक्ष पंकज सिंह के नगर परिषद उपाध्यक्ष महेश पाराशर जिला कोषाध्यक्ष अवध राज बिलैया प्रभात जैन मंडल अध्यक्ष दिनेश बर्मन,नीरज शर्मा,दिनेश अवधिया, शहपुरा नगर परिषद उपाध्यक्ष अनूप गुप्ता भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अविनाश छावड़ा पूर्व पार्षद सुदील बरमैया, चंद्र शेखर नायक, हेम सिंह राजपूत ,लक्ष्मण ठाकुर,आशीष वैश्य, मोहन नरवरिया पुरुषोत्तम विश्वकर्मा ध्रुव पटेल प्रवीण बर्मन, नीलेश नामदेव पुनीत जैन रीतेश अग्रवाल आशीष सोनी तोसी श्रीवास्तव, पीतांबर पाराशर, प्रदीप मिथलेश राजेन्द्र बर्मन सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page