जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशराष्ट्रीय दर्पण

दूसरी पद्धति से इलाज कर रहे डॉक्टर के खिलाफ हुए पत्रकार।

जिला चिकित्सा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

जबलपुर । प्रशासन ऐसे लोगों पर सख्त है जिनके पास डिग्रियां तो आयुर्वेद या होम्योपैथी की है लेकिन वे मरीजों का इलाज एलोपैथी की पद्धति से कर रहे हैं। कई बार ऐसे डॉक्टरों पर कार्यवाही की गई।लेकिन कुछ दिन बाद यह लोग फिर सक्रिय हो जाते हैं। इसी तरह के आरोप त्रिमूर्ति नगर मैं डॉक्टर महेंद्र सिंह बुंदेला पर लगे। इस संबंध में जब पत्रकारों ने उनसे संपर्क किया तो पत्रकारों पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की गई।
बीते दिनों त्रिमूर्ति नगर स्थित डॉ महेंद्र बुंदेला की क्लिनिक पर पत्रकार कपिल दुबे द्वारा उनकी डिग्री को लेकर जब जानकारी मांगी गई थी आपको विदित हो की डॉ बुंदेला के खिलाफ छेत्र के रहवासियों द्वारा ये जानकारी दी गई थी के डॉ बी. ए.एम.एस. है लेकिन एम. बी. बी. एस. की भांति इलाज कर मरीजों की जान से खिलवाअड़ कर रहे है। जब इस सम्बन्ध में कपिल दुबे द्वारा बात की गई तो डॉ बुंदेला ने अपने सहयोगियों को बुलवा लिया और पत्रकार पर झूठे आरोप लगते हुए सोशल मिडिया में वायरल कर दिया। जिससे कपिल की छबि खराब करने की कोशिश की। इसी पुरे घटना क्रम से आहत आज कपिल दुबे द्वारा सी. ऍम. ओ डॉ कुररिया को पूरी घटना से अवगत कराया। साथ ही इस पुरे मामले में विधि अनुसार कार्यवाही की माँग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page