जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

16 घन्टे की जन्मी बच्ची को फेका जंगल में

जबलपुर। ग्रामीण थाना मझगांव आने वाले क्षेत्र के घने जंगल शैलवारा में 16 से 18 घण्टों जन्मीं बच्ची जीवित अवस्था मे पड़ी हुई मिली । प्राप्त जानकारी अनुसार थाना प्रभारी ए एल सयाम ने बताया कि फोन से सूचना मिली हैं कि किसी बच्चे की रोने की आवाज आ रही हैं ।इस घटना की जानकारी लगते ही डायल 100 के आरक्षक उस जगह पर पहुंचे जहाँ देखा कि एक बच्ची जो कि कई घण्टों की जन्मी पड़ी हुई हैं । तत्काल इसकी सुरक्षा के लिये सिहोरा 108 के पायलट राजेश यादव गाड़ी MP – 02 AV 5659 ने ई एम टी राजेन्द्र देशमुख की सहायता से उस बच्ची को उठाकर एम्बुलेंस से मझगांव उपचार केन्द्र लाया गया । लेकिन उषा दाहिया एन ए एम व सरिता राजपूत ने उसे सिहोरा सिविल अस्पताल रैफर कर दिया गया । तुरन्त बच्ची की सुरक्षा को देखते हुये सुबह 9 : 50 बज कर मिनट पर लाया गया । जहाँ इमरजेंसी में डॉ सुनील लटियार , डॉ हेमा बिसेन ,मोनिका कुशवाहा ,मीना कुशवाहा ,श्रीमति नीतू ठाकुर ,व स्लीपर कार्यरत रीता वाल्मीक ने बच्ची की सुरक्षा को लेकर उपचार चालू किया गया । इस घटना को सज्ञान में लेते हुये अनुविभागीय अधिकारी भावना मरावी ने अपने सामने बच्ची का उपचार कराया और एक ग्लूकोज की बॉटल की सहायता से उपचार चालू है । क्योंकि पिछले कुछ घण्टों से बच्ची के मुँह में कुछ न जाने के कारण वह काफी कमजोर व बेचैन थी ।
बच्ची के गले व सिर के पीछे लग चुके थे कीड़े 
अब देखना हैं कि बच्ची की सुरक्षा किस प्रकार से होगी ।
मनीष श्रीवास रिपोर्टर थर्ड आई वर्ल्ड न्यूज़ मध्यप्रदेश 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page