अनूपपुर दर्पणमध्य प्रदेश

नगर पालिका बिजुरी में दिखी अयोध्या की झलक

अनूपपुर से विकास ताम्रकार की खबर।

श्री राम जन्मभूमि मंदिर भूमि पूजन अयोध्या के अवसर पर बिजुरी नगर में इस उत्सव को महोत्सव के रूप में मनाया गया राम भक्तों ने बिजरी नगर के हृदय स्थल में स्थित श्री हनुमान मंदिर को 3100 दीपों से सजाया तथा भजन मंडली द्वारा भक्ति पूर्ण वातावरण में बहुत ही सुंदर प्रस्तुति की प्रसाद वितरण किया गया पूरे नगर में खुशी का माहौल था मंदिर को केसरिया ध्वज पताका विद्युत साज-सज्जा बहुत ही आकर्षक रूप से सजाया था महिलाओं द्वारा रंगोली डालकर उक्त अवसर को और भी सुंदर बना दिया गया समूचे भारतवर्ष में इस अवसर की प्रतीक्षा की जा रही थी जैसे ही अवसर आया लोगों ने अपने घरों में दीप जलाकर दिवाली मनाई तथा सामूहिक रूप से श्री हनुमान मंदिर में जहां राम दरबार की पूजा अर्चना की प्रसाद वितरण किया आतिशबाजी की इन सब बातों से लगता है उक्त निर्णय से व कार्य से अखिल भारतीय स्तर पर उत्साह से मनाया गया है बिजुरी नगर में भी जन-जन के आराध्य प्रभु श्री राम के मंदिर पूजन के अवसर पर अभूतपूर्व कार्यक्रम आयोजित कर भक्तिमय वातावरण में खुशी का इजहार किया इस अवसर पर श्री दिलीप जायसवाल बृजेश गौतम मुकेश जैन मुक्की अजय शुक्ला रिंकू शर्मा पुरुषोत्तम सिंह सचिन जैन मनोज अग्रवाल महेश मोटवानी मितेश मित्तल अजीत सिंह सूर्य प्रकाश शुक्ला मोहम्मद हुसैन रमन राज शुक्ला नवीन पांडेय शिवम सिंह दीपक रस्तोगी मामा सोनी दूर्गा सोनी कोमल सोनी राधेस्याम रोमित अग्रवाल,दीपक सोनी अशोक सोनी, रवि कुशवाहा, महिला मण्डल पूर्णिमा सिंह,रेखा केवट,अर्चना मिश्रा,मधू सिंह,राधा विश्वकर्मा, मुन्नी साहू,एवं पत्रकार बन्धु अभय पाठक,शारदा शर्मा,मृगेंद्र सिंह,रविप्रकाश शुक्ला, चन्द्रिका चन्द्रा भी उपस्थित रहे सभी का विशेष सहयोग रहा,,।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page