भगवा रंग में रंगा जिगनहट

प्रवासी मजदूरों ने फिर किया कमाल
उचेहरा। भगवान राम की जन्मभूमि का शिलान्यास अयोध्या में मगर जिगनहट में इस खुशी पर मनाई गई । दीपावली खास बात यह रही कि पूरा गांव भगवा रंग में रगा गया है । जहां इस धार्मिक आयोजन को चार चांद लगाने में लोग लगे रहे वही पूरे गांव की सफाई व्यवस्था देखते ही बनती हैं
स्वच्छता अभियान का पालन करते हुए अमित छाप छोड़ी है यहां के निवासियों ने बता दें कि अयोध्या में राम जन्मभूमि शिलान्यास की खुशी पूरे देश में मनाई जा रही है उसी के चलते मध्यप्रदेश का एक ऐसा गांव है जिसे भगवा रंग में रंग दिया गया है । हर घर में भगवा रंग की छाप दिखाई दे रही है हर घर में अयोध्या भगवान राम की तस्वीरें बनाई गई हैं खास बात यह रही कि यहां पर प्रवासी मजदूरों ने पहले भी जहां स्कूल को बंदे भारत ट्रेन की कलाकारी की थी। अब पूरे गांव में भगवान राम की तस्वीर बना कर वाह वाही लूट रहे हैं। जहां प्रवासी मजदूर पूरे गांव के पूरे गांव को भगवा रंग में रंग रहे थे वही इस पूरे आयोजन में जिला पंचायत सीईओ रिजु बाफना उपयंत्री राकेश ताम्रकार सरपंच उमेश चतुर्वेदी की भूमिका अहम रही।



