मध्य प्रदेशसतना दर्पण

पूर्व डीएसपी कोरोना पॉजिटिव

सतना । इधर सतना के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कोरोना वायरस ने आमद दी है तो उधर सतना में रह चुके डीएसपी की शहडोल में कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें शहडोल में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हासिल जानकारी के मुताबिक सतना शहर की कोलगवां कोतवाली ,मैहर और और नयागांव में थानेदार और मैहर एसडीओपी रह चुके डीएसपी भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। वे इनदिनों शहडोल में डीएसपी मुख्यालय पदस्थ थे। हमेशा फिजिकली फिट रहने वाले डीएसपी की तबियत कुछ गड़बड़ होने पर उन्होंने अपनी कोरोना जांच के लिए सेम्पल दिया था। दो दिन पहले आई उनकी रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्हें अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। सतना शहर के मास्टर प्लान में रहने वाले डीएसपी अपनी व्यवहारिकता और मिलनसारिता के लिए पहचाने जाते हैं। उनके अस्वस्थ्य होने पर सतना में उनके शुभचिंतक चिंतित हो उठे हैं। लोगों ने उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की है ।उधर अस्पताल में भी उनकी तबियत में सुधार हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page