पकड़ा गया 3000 का इनामी आरोपी।

माढोताल पुलिस की सक्रिय और सराहनीय भूमिका।
जबलपुर। पुलिस की सतर्कता और सक्रियता जहां एक और अपराधियों के मन में अपराध के प्रति डर का भाव पैदा करती है वहीं आम नागरिकों के प्रति सुरक्षा के अभाव को प्रबल करती है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने सभी वांछित आरोपियों के प्रति सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। थाना माढोताल की पुलिस ने इसी क्रम में 3000 के इनामी शातिर आरोपी को पकड़ा है।
माढ़ोताल थाना प्रभारी रीना पांडे शर्मा ने बताया कि शातिर आरोपी पर अप्रैल माह में एसटी एससी एक्ट, पास्को एक्ट के अलावा धारा 354, 325, 294 समेत अन्य धाराओं में अपराध पंजीबद्ध हुआ था। तब से लेकर अब तक यह आरोपी पुलिस के गिरफ्त से बाहर था। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश पर पुलिस टीम ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए आरोपी मुकेश यादव को धर दबोचा। इस आरोपी पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर की ओर से ₹3000 का इनाम घोषित किया गया था।



