विन्ध्य के कलाकारों द्वारा अमर शहीदों को भाव पूर्ण श्रद्धांजलि

ऋषिकेश त्रिपाठी की रिपोर्ट
सतना। एक देशप्रेम जागृत करने वाला गाना जो 9 अगस्त शाम 7 बजे को एवं 4 अगस्त को इसका टीज़र दीपक पटेल रीवा यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ होगा । गाने को प्रवीण तिवारी ने गाया और कंपोज़ किया है,इस गाने में हमारे विंध्य के लाल दीपक सिंह और उन सभी वीर माटी के लाल को श्रद्धांजलि जो अपने भारत माँ के दामन की रक्षा रते हुए बलिदान कर जाते है, इस गाने में हमारे युवाओ का देश के प्रति क्या फ़र्ज़ है उन्हें वर्णित किया गया है,एक माँ जो अपने लाडले के इंतजार में रहती है और अपने बेटे के बलिदान से जो गर्भ महसूस करती है ऐसी माँ को हमारे इस गाने के जरिये सत सत नमन।इस गाने में दो देशभक्त भाइयो की भूमिका हमारे विंध्य के दीपक पटेल और बृजेश शुक्ला जी ने बड़ी लगन के साथ निभाया है जो आपको वीडियो में देखने को मिले। अमर नौजवान के वीडियो संगीत शब्द एक भावुकता से ओतप्रोत है,पूरे वीडियो को एक कहानी के रूम में प्रदर्शित किया गया है इस गाने को विंध्य के बेहतरीन लोकेशन पर शूट किया गया है,गाने को प्रवीण तिवारी ने बनाया एवं गाया है,वीडियो टीम में शुभम पटेल,राकेश पटेल कि अहम् भूमिका है जिसमे आशु दुबे सहायक थे,अलग सहयोग में मनीष पटेल थे।
गाने में अन्य शहयोगी बघेली समर्थक शिवेंद्र त्रिपाठी पत्रकार ऋषिकेश त्रिपाठी जबलपुर दर्पण तहसील ब्यूरो ,रजनीश तिवारी ,मोहित साखरे एवं अंकित शुक्ल हैं।



