डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

बिना मास्क लगाये घूमने वालों पर चालानी कार्यवाही

शाहपुर / डिण्डोरी। जिले में बढ़ते कोविड19 संक्रमण के मद्देनजर प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन न करने वालों पर शाहपुर पुलिस की संयुक्त टीम ऐ एस आई वी ,डी वर्मा,एस, आई,शंकर सिंह,राजकुमार जायसवाल, राजू ,के द्वारा बस स्टैंड मुख्य बाजार पलकी तिराहा में बगैर मास्क तफरी करने वाले लगभग 21 लोगों पर चालानी कार्यवाही करते हुए जारी दिशानिर्देशों का पालन करने की समझाईस दी गई गौरतलब है कि बीते दिनों शाहपुर के ग्राम पौड़ी टोला में एक तथा ग्राम फड़की में दो कोरोना पॉजिटिव केश सामने आए हैं बावजूद इसके तमाम दुकानदारों के द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है जिससे संक्रमण बढ़ने की संभावनाओं से इन्कार नहीं किया जा सकता ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page