अपराधिक तत्वों द्वारा छेड़छाड़ की शिकायत।

करौदी रांझी से आए लोगों ने एसपी ऑफिस में सौंपा ज्ञापन।
जबलपुर । रांझी स्थित करौंदी से आए कुछ लोगों ने एसपी ऑफिस में इस बात की शिकायत की कि उनके पड़ोस में रहने वाले अरविंद समद, अभिषेक, ललित, दीपाली के द्वारा उन्हें परेशान किया जा रहा है। साथ ही इस आशय का ज्ञापन दिया गया कि उनके द्वारा आवेदकों की बहन बेटियों के साथ छेड़छाड़ की जाती है और असली टीका टिप्पणी की जाती है इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस थाना रांझी में विगत 8 जुलाई को दी। जिससे आरोपी गाण क्रोधित हो गए और उन्होंने आवेदकों को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी है। आवेदकों का यह भी कहना है कि यदि समय रहते पुलिस ने कार्यवाही नहीं की तो कोई बड़ी घटना घट सकती है।
आवेदकों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी भी मौजूद थे। सभी ने एसपी सिटी आईपीएस अमित कुमार को अपनी शिकायत का ज्ञापन सौंपा और उचित कार्रवाई की मांग की।



