मण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

भारत छोड़ो आंदोलन की 78वीं वर्षगांठ मनाई

मण्डला। भारत छोड़ो आंदोलन की 78वीं वर्षगांठ पर जिला कांग्रेस कमेटी ने स्थानीय गांधी स्मारक रंगरेज घाट पहुंचकर, पूज्य बापू सहित देश की आजादी के लिए शहीद हुए सभी क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष एड राकेश तिवारी ने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन भारतीय स्वाधीनता का सबसे बड़ा आंदोलन माना जाता है। यह आंदोलन भारत में ब्रिटिश साम्राज्य की नींव उखाड़ फेंकने का अंतिम संघर्ष था। 8 अगस्त 1942 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में इस आंदोलन का प्रस्ताव पास किया गया और 9 अगस्त 1942 से पूरे देश में भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत हुई। देश की स्वाधीनता के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सहित लाखों लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी और एक स्वाधीन भारत की नींव खड़ी की। आज उन सभी शहीदों की पुण्य स्मृति का दिन है। सभी अमर शहीदों को हम श्रद्धाजंलि अर्पित करते हैं। बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर देश के सभी अमर शहीदों का पुण्य स्मरण किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष एड राकेश तिवारी, युवक कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष अभिनव चौरसिया, सैयद मंजूर अली, रजनीश रंजन उसराठे, कुलदीप कछवाहा, श्रेयांश डोंगसरे, आनंद तिवारी सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page