पन्ना दर्पणमध्य प्रदेश

पन्ना टाइगर रिजर्व परिक्षेत्र से हटाए जाएंगे अवैध कब्ज़े

लगभग 3 किलोमीटर में बनाई जायगी सुरक्षा दीवार

हटा/मड़ियादो । वन परिक्षेत्र अधिकारी द्वारा एक अहम फैसले में कार्यवाही सख्त देखी गई। जिसमें आज से ही ट्रैक्टर द्वारा पत्थर ढोने के काम में लगा दिया गया। पिछले सालों से वन भूमि पर अवैध रूप से कब्जे वाली जगह पर पत्थर की खखरी बांधकर लगा लिए गए थे और भूखण्ड के बड़े क्षेत्र पर अवैध रूप से कब्जा कर निवास भी करने लगे। जो लोग इस अवैध स्थान में रह रहे हैं उन्होंने निश्चित तौर पर पेड़ों की अंधाधुंध कटाई में जरा सी भी गुंजाइश नहीं रखी। आज वन क्षेत्र पूरी तरीके से पेड़ों से विहीन हो गया है जो कुछ बचे हुए वन संसाधन दिख रहे हैं वह भी आने वाले समय में किसी न किसी के कब्जे में हो जाते। ऐसे हालात में वन परीक्षेत्र में शिकार की संभावनाएं और भी बढ़ जाती है। प्रकृति में हो रहे असंतुलन को देखते हुए अधिकारियों ने यह फैसला किया और कहा कि 1 इंच जमीन वन्य भूमि की अवैध रूप से नहीं जाने देंगे और जो भी इस जमीन को उपयोग में लाएगा उसे कानूनी कार्यवाही से हटा दिया जाएगा। वन परिक्षेत्र अधिकारी हृदेश हरि भार्गव ने बताया कि इको विकास समिति के सदस्यों द्वारा यह सूचना अधिकारियों तक पहुंची। जिससे अधिकारियों ने तुरंत ही औचक निरीक्षण किया और इतनी तेज बरसात में भी अपनी मेहनत और लगन से कार्यवाही शुरू कर दी।
अवैध रूप से कब्जा में लगाये गए पत्थर लगभग 100 ट्रालियों से भी ज्यादा निकल सकते है। उन्होने बताया कि इन पत्थरों से बफर जोन में आने वाले ग्राम तिंदनी से मड़ियादो के बीच बाउंडरी बनाई जा रही है। जिसका मैप और प्लानिंग तैयार कर ली गयी है। निश्चित तौर पर ऐसे अधिकारी परीक्षेत्र की शोभा बढ़ाते हैं। उन्होंने रिजर्व क्षेत्र को सुरक्षित करने का आश्वासन भी दिया और जनता से इसे संरक्षित करने में सहायता के लिए भी आह्वान किया। प्रक्रिया जारी रहेगी जब तक कि अवैध कब्जे पूरी तरीके से ना हट जाएं।
कार्यवाही के दौरान वन परिक्षेत्र अधिकारी हृदेश हरि भार्गव के साथ डिप्टी रेंजर सीपी प्यासी बीएस कौल बीटगार्ड ऋषि पटेरिया जितेंद्र पटेल अनिल पटेल केशवलाल वेगा आदि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page