डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

मवेशियों को चुराकर बेचने के फिराक में दो लोगों को पुलिस ने पकड़ा

शिव सैनिक के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को दी सूचना

डिंडोरी। जिले के जनपद पंचायत बजाग अंतर्गत ग्राम पंचायत खरगहना गांव के पास सोनियामार कोड़ियां के पास नर्मदा घाट किनारे मवेशियों को बेचने के फिराक में दो संदिग्ध लोगों को पकड़कर शिवसैनिकों ने पुलिस के हवाले कर दिया है। बताया गया कि पकड़े गए दो लोग आठ नग मवेशियों को बेचने के फिराक में थे, जिन्हें शिव सैनिकों के कार्यकर्ताओं में समय रहते पुलिस के हवाले कर दिया। बताया गया कि कुछ कथित लोग क्षेत्र में सक्रिय हैं,जो आवारा मवेशियों सहित गुम हुए मवेशियों को इकट्ठा कर बेचा जाता है। गौरतलब है कि नर्मदा उस पार किसी व्यक्ति के द्वारा अच्छी कीमतों पर आवारा मवेशियों को खरीदा जाता है,लोगों ने बताया कि इन्हीं आवारा मवेशियों को कहां ले जाया जाता है,यह किसी को पता नहीं है।कल रविवार को सुबह लगभग आठ बजे जैसी ही शिव सैनिकों ने कुछ संदिग्ध लोगों को इकट्ठे मवेशियों के साथ देखा तो समय रहते लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी,मोके पर पहुंची पुलिस ने आरोपीयों को पकड़ कोतवाली थाना ले आई है और वही आवारा मवेशियों को डिंडोरी की कांजी हाउस में भिजवाया गया है।कारवाई के दौरान शिवसेना के ब्लाक अध्यक्ष बबलू गौतम,बद्री गौतम,लकी ,विपिन, वीरेंद्र गौतम,सोहन सहित अन्य ग्रामीण मोजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page