जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

तीन दिन की बारिश में गाँव से लेकर शहर तक पानी पानी

मनीष श्रीवास रिपोर्टर जबलपुर

जबलपुर जिले सहित ग्रामीण अंचलों में चारो तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा हैं । दो माह के बाद इस तरह की तेज व कई  घण्टों तक लगातार बारिश होने के चलते निचले क्षेत्रों सहित कुछ लोगों के घरों में पानी चला गया ।कई नदी नाले जलमग्न हो कर उफान मार रहें हैं । विगत जबलपुर जिले के 4 घण्टों की बारिश ने  शहर को 5 इंच बारिश की बढ़त तो दी हैं लेकिन इससे शहर की कई कालोनियों में नाले समेत पानी भरने से लोग काफी परेशान व नराज हो रहें थे । हर साल कही न कही पानी भरने से लोगों के घर का सामान गिला और खराब हो जाता हैं । फिर भी नगर निगम में इस समस्या के लिये पहले से ठोस कदम नही उठा पाती हैं । जिससे शहर वासी परेशान रहते हैं । इस बारिश से किसानों के चेहरों में खुशी देखने को मिली हैं । ग्रामीण इलाकों में लगातार हो रहीं रुक रुक कर बारिश से खेत सहित नहर , नदिया और नाले जलमग्न हो गये हैं । अगर इसी प्रकार से बादलों ने साथ दिया तो धान की फसल अच्छी होगी । इन क्षेत्रों में ज्यादा दिखा पानी का असर शहपुरा ,भेड़ाघाट ,सिहोरा ,कुण्डम , पनागर ,गोसलपुर ,मझौली , कटगी ,कुम्हि सतधारा के अन्य इलाके पानी से भरें नजर आ रहे हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page