अनूपपुर दर्पणमध्य प्रदेश

धार्मिक कार्य/ त्योहारों का आयोजन नही हो सार्वजनिक स्थलों पर

राजस्व अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश
घर में पूजा उपासना करने की अपील

अनूपपुर से विकास ताम्रकार की खबर

कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु गृह विभाग द्वारा आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। उक्त के अनुक्रम में ज़िला एवं अनुभाग स्तरीय शांति समिति की बैठकों में आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने राजस्व अधिकारियों की बैठक में एक बार पुनः स्पष्ट किया है कि सम्बंधित कार्यपालिक मजिस्ट्रेट यह सुनिश्चित करें कि कोई भी धार्मिक कार्य/त्यौहार का आयोजन सार्वजनिक स्थलों पर नहीं किया जायेग। न ही कोई धार्मिक जुलूस या रैली निकालने की अनुमति दी जाय। इसके साथ ही कलेक्टर द्वारा यह भी निर्देश दिए गए हैं कि सार्वजनिक स्थानों पर किसी प्रकार की मूर्ति, झांकी एवं ताजिये आदि स्थापित नहीं किये जायेंगे। आपने ज़िले के समस्त नागरिकों से अपील की है कि आगामी त्योहारों में अपने-अपने घरों में पूजा/उपासना करें।

 धार्मिक/उपासना स्थलों पर कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु निर्देश है कि एक समय में 05 से अधिक व्यक्ति इकट्ठे न हों। साथ ही धार्मिक/उपासना स्थलों पर फेस कवर एवं सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों का कड़ाई से पालन किया जाना अनिवार्य है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page