दमोह दर्पणमध्य प्रदेश

जुआरियों की महफ़िल पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

21 जुआरियों से पुलिस ने 2 लाख 62 हजार 25 रुपये किये जप्त

हटा/दमोह। कोरोना के इस दौर में भी जुआरी अपने कारनामो से बाज नही आ रहे है। रविवार रात जिला पुलिस अधीक्षक हेमन्त सिंह चौहान के निर्देशन में हटा पुलिस ने एक बड़े जुआ फड़ पर छापामार कार्यवाही करते हुए 21 जुआरियों को पकड़ कर बड़ी रकम जप्त की है। प्राप्तजानकारी के अनुसार हटा पुलिस नगर निरीक्षक राजेश बंजारे ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्यवाही करते हुए नगर हटा मुख्यालय के ग्राम छोटी बोरी पटेरा मार्ग में अग्रवाल मैरिज हाल के सामने से बिजली के खंभे के नीचे बल्ब के उजाले में चल रहे जुआ फड़ पर दबिश देकर 21 जुआरियों को धर दबोचा। जिनसे एवं जुआ फड़ से हटा पुलिस ने 5 तास गड्डी एवं 2 लाख 62 हजार 50 रुपये नगद चार अंगूठी पीली धातु, दो चैन पीली धातु की, एक ब्रासलेट एवं एक अंगूठी सफेद धातु की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये 9 चाबी मोटरसाइकिल दो चाबी चार पहिया वाहन की, 11 मोटरसाइकिले एवं 2 चार पहिया वाहन कीमती करीब 8 लाख रुपये 09 नग मोबाइल एवं एक हाथ घड़ी कीमती करीब 30 हजार रुपये कुल मसरुका बारह लाख 42 हजार 50 रुपये जप्त किया है। जिसमे पुलिस ने कार्यवाही करते हुए सभी जुआरियों के विरुद्ध जुआ एक्ट एवं अन्य नियमो के अनुसार कार्यवाही की है। उल्लेखनीय है कि पुलिस की गिरफ्त में आये जुआरियों में हटा मगरोंन छतपुर खजुराहो बमीठा आदि इलाके के नामी जुआरी पकड़ में आये जो यहाँ जुआ कद खेल में हार जीत का दांव लगा रहे थे। पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही की खबर पूरे इलाके में फैलते ही जुआरियों में हड़कम्प का माहौल देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page