मास्क ना लगाने पर की गई चालानी कार्रवाई

दमोह। जिला मजिस्ट्रेट तरुण राठी द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत मुख्य नगरपालिका अधिकारी कपिल खरे के निर्देशन में विशेष सतर्कता अभियान कोरोना महामारी के दौरान चलाया जा रहा है। जिसमें मास्क ना लगाने वाले, खुले में थूकने वाले, सार्वजनिक स्थान पर गंदगी फैलाने वालों के ऊपर कार्यवाही की जा रही है। इसी के तहत रविवार एवं सोमवार को 77 लोग जो मास्क नहीं लगाए थे। उनके ऊपर नगरपालिका की टीम द्वारा चालानी कार्यवाही की गई। चालानी कार्यवाही का निरीक्षण करने के लिए पुलिस अधीक्षक हेमंत चौहान एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार सिंह बस स्टैंड पहुंचे उनके निर्देश पर पुलिस कर्मियों द्वारा सहयोग किया जा रहा है। चालान की रसीद नपा मोहर्रिर जमना असाटी के द्वारा काटी गई। मुख्य नगरपालिका अधिकारी कपिल खरे ने सभी नगर वासियों से अपील की है इस समय कोविड-19 जैसी महामारी से बचने के लिए सोशल डिस्टेंस के साथ-साथ शारीरिक रूप से भी स्वयं को सुरक्षित करना है इसके लिए चेहरे पर मास्क लगाना बहुत जरूरी है। बेवजह नही घूमें, सार्वजनिक स्थानों पर नहीं थूंकें तथा नाले नालियों में कचरा नही फेंकें।



