मध्य प्रदेशसतना दर्पण

मैहर के तिलौरा में चल रही आवैध पत्थर खदान


खनिज अधिकारी मूक, लेकिन खनन माफिया बेखौफ

सतना । जिले के मैहर तिलौरा  में चल रहे अवैध खनन को लेकर समाजसेवी विष्णुनाथ पांडेय ने आवाज़ उठाते हुए कहा कि आज तिलौरा गांव में चल रहे अवैध उत्खनन को लेकर जिला खनिज अधिकारी सतना  वा  अनुबिभागीय अधिकारी महोदय एस डी एम मैहर वा नायब तहसीलदार नादान को सूचित करना चाहता हूं कि मैहर तहसील के तिलौरा में चल रही अवैध पत्थर  खदान की अतिशीघ्र जांच कर तुरन्त कार्यवाहीं की जाय ।
महोदय जी जानकारी देना चाहूंगा कि तिलौरा गांव की रहायसी आवादी के 200 मीटर के अन्तर्गत सुधीर राय जो कि उत्तरप्रदेश से है वा तिलौरा  में अवैध रूप से बिना माइनिंग लीज लिए हुए पत्थर खदान संचालित कर  हजारों ट्रक पत्थर का उत्खनन कर चुके है वा कर रहे हैं इस तिलौरा खदान का ब्लास्टिंग का जिम्मा पियुस जैन की कम्पनी कर रहीं हैं वा पूरा पत्थर श्री कृष्णा स्टोन क्रेशर भाटिया में भेजा जाता है। यह क्रेशर का संचालन भी सुधीर राय कर रहे है साथ तिलौरा में संचालित अवैध खदान कि देख रेख़ पिंटू गौतम वा वीरेंद्र दुबेदी जी के द्वारा किया जा रहा है जहा राजस्व विभाग को भारी मात्रा में छति पहुचाई गई है वा पहुचाई जा रही है साथ ही हलकों द्वारा ब्लास्टिंग कर तिलौरा गांव में अवैध रूप से चल रही खदान के समीप बने कच्चे मकान  भी कम्पन करने लगते हैं जिससे कभी भी कोई भी मकान गिर सकता है वा भारी मात्रा में जानमाल का नुकसान कभी भी हो सकता है वा इतना अवैध उत्खनन किया जा चुका है कि आज वह पत्थर खदान विकराल गहरी हो चुकी है। जिसमे कोई भी व्यक्ति बच्चा बूढ़ा जवान या मवेशी कभी भी कोई भी हादसे का शिकार हो सकते हैं मै प्रशासनिक अधिकारियों को अवैध खदान की फोटो भी दिखाता हूं कि इस तरह कई पुर्शा अवैध पत्थर निकालने के कारण वाहा की क्या स्थिति बनेगी जिसका जवाबदार कौन होगा अगर तत्काल जांच कर अवैध खनन कर रहे लोगो के ऊपर कार्य वही नहीं की गई तो जहा राजस्व का घाटा तो वहीं आम आदमियों वा मवेशियों के जानमाल का नुकसान होगा।   

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page