कलेक्टर ने ग्राम देवडोंगरा और गाता कौंड़िया में कंटेनमेंट जोन क्षेत्रों में पहुंचकर लिया जायजा


मेडिकल टीम से चर्चा कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश
दमोह । कलेक्टर तरूण राठी ने गुरुवार दोपहर ग्राम देवडोंगरा और ग्राम गाता कौंड़िया में कंटेनमेंट जोन क्षेत्रों में पहुंचकर जायजा लिया और ग्रामीणजनों तथा मेडिकल टीम से चर्चा कर आवश्यक दिशा निेर्देश दिये। इस अवसर पर एसडीएम हटा राकेश मरकाम विशेष रूप से मौजूद रहे।
उन्होंने ग्राम देवड़ोगंरा में सर्वे कार्य में जुटी हुए मेडिकल टीम से चर्चा की और अब तक किये गये सर्वे में बुखार, सर्दी-खांसी के मरीजों की जानकारी ली। यहां ग्राम में 05 कंटेनमेंट जोन बनाये गये हैं। जिनके संबंध में पूर्ण जानकारी भी ली गई। यहां मौजूद बीएमओ डॉक्टर अशोक बरौनिया ने पूर्ण जानकारी से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि ग्राम में 2 सर्दी के मरीज मिलें, दवा दी गई, अब वे ठीक हैं। यह भी बताया कि मरीज के परिजनों को कोविड केयर सेंटर में रखा गया है। ग्राम गाता कौड़िया में भ्रमण के दौरान मेडिकल टीम से चर्चा की गई। बताया गया कि कंटेनमेंट में घर-घर सर्वे किया गया है और सर्वे में सभी लोग सहयोग कर रहे हैं। भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री राठी ने ग्राम वासियों से चर्चा की और कोरोना से बचाव के संबंध में सभी से मास्क का उपयोग करनें, सामाजिक दूरी का पालन करने तथा बार-बार हाथ धोनें के संबंध में सलाह और समझाईश दी गई। इस अवसर पर तहसीलदार विकास अग्रवाल, सीईओ जनपद पंचायत मानसिंह, परियोजना अधिकारी कृपाल अठ्या और बीएमओ डॉ अशोक बरौनिया मौजूद रहे।



