पन्ना दर्पणमध्य प्रदेश

पन्ना में हुए घटना क्रम को लेकर एसडीएम के समक्ष सोंपा ज्ञापन

कार्यवाही की मांग

हटा । नगर हटा के लोगो ने बीते दिनों पूर्व पन्ना में हुई एक घटना को लेकर हटा एसडीएम कार्यालय पहुंचकर नायब तहसीलदार के समक्ष प्रदेश के मुखिया के नाम एक ज्ञापन सौंपा। जिसमे उल्लेखित कर बताया गया कि आवेदक वीरेंद्र रैकवार पिता स्व सुरेंद्र उर्फ मुन्ना रैकवार उम्र 30 वर्ष निवासी गाड़ीखाना के पास रानीगंज मुहल्ला जिला पन्ना को उनके रिश्तेदार के कोरोना पॉजिटिव निकलने पर स्थानीय तहसीदार एवं चिकित्सको की टीम द्वारा उनकी संपर्क हिस्ट्री की बिना कोई जानकारी लिए बैगर उन्हें इस वजह से कोरेन्टीन कर दिया गया कि वह कोरोना पॉजिटिव के रिश्तेदार थे जबकि कोरोना संक्रमित के साथ उनकी कोई कॉन्टेक्ट हिस्ट्री नही थी। जिसमे कोरेन्टीन किये गए मुन्ना रैकवार को बल्ड प्रेशर मरीज थे और उन्हें जबरन कोरेन्टीन सेंटर में रख दिया गया। जब डॉक्टर एवं तहसीलदार को बताया गया कि वह ब्लड प्रेशर के मरीज है लेकिन जिम्मेदारों ने किसी की नही सुनी और उन्हें कोरेन्टीन रखा। इसी बीच मुन्ना की तबियत बिगड़ गए जिन्हें आनन फानन में जबलपुर मेडिकल रैफर कर दिया गया। जहाँ उनकी मौत हो गई। जिसको लेकर ज्ञापन के माध्यम से मृत्यु के संबंध में तत्काल जांच कराकर लापरवाह जिम्मेदारों के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही किये जाने की मांग की गई है। सोंपे गये ज्ञापन के दौरान जागरूक जन मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page