मण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

कलेक्टर ने ली व्यापारी संघ, एनजीओ एवं सामाजिक संस्थाओं की बैठक

मण्डला। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले में कोरोना संक्रमण के मद्देनजर जिले के व्यापारिक संघ, एनजीओ एवं सामाजिक संस्थाओं की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि दुकानदार एवं व्यापारिक संघ कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए अपने स्तर पर प्रभावी प्रयास करें। सभी दुकानदार अपनी दुकानों पर सोशल डिस्टेसिंग का पालन सुनिश्चित कराने पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करें। उन्होंने दुकानों पर 5 से ज्यादा व्यक्तियों के एकत्र न होने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दुकानों में सोशल डिस्टेसिंग का पालन सुनिश्चित करने घेरे बनाएं। इसी प्रकार प्रत्येक दुकानदार अपनी दुकान पर कोरोना संक्रमण से बचाव की जानकारी देने वाले फ्लेक्स एवं बैनर लगाएं। श्रीमती सिंह ने व्यापारियों एवं दुकानदारों को निर्देशित किया कि वे अपने कर्मचारियों के साथ स्वयं भी अनिवार्य रूप से मॉस्क का उपयोग करें तथा बिना मॉस्क वाले व्यक्तियों को सामान न दें। उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि बिना मॉस्क वाले व्यक्तियों को सामान देने एवं दुकान पर सोशल डिस्टेसिंग का कड़ाई से पालन नहीं करने पर आगामी दिनों मंे दुकानों को सील करने की कार्यवाही की जाएगी। इसी प्रकार आपदा प्रबंधन अधिनियम के अंतर्गत भी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
कलेक्टर ने वीसी में कहा कि आगामी दिनों में त्यौहारों को देखते हुए दुकानों पर भीड़ बढ़ने की संभावना है। ऐसे में सभी व्यापारी एवं दुकानदार अब से ही सोशल डिस्टेसिंग का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने व्यापारिक संघों से कहा कि ऑनलाईन ऑर्डर एवं होम डिलेवरी को अधिक से अधिक प्रोत्साहन दें ताकि बाहर एवं दुकानों पर कम से कम भीड़ हो। उन्होंने दुकानदारों को अपने स्तर पर भी सोशल डिस्टेसिंग के पालन के लिए नवाचार करने के भी निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने सभी व्यापारियों एवं दुकानदारों से अपने कार्य के दौरान कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए स्वयं भी सभी उपाय अपनाने और सुरक्षित रहने की बात कही। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने सभी व्यापारिक संघ एवं दुकानदारों को रात्रिकालीन कर्फ्यू के पूर्व ही अपनी दुकान बंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी दिनों में धार्मिक एवं सार्वजनिक आयोजनों के प्रतिबंध संबंधी चर्चा भी की। श्री शुक्ला ने कहा कि पुलिस और प्रशासन कोरोना के खतरे के बावजूद जनता की भलाई के लिए लगातार कार्य कर रहा है उन्हें व्यापारी एवं आमजन पर्याप्त सहयोग दे और सकारात्मक व्यवहार करें।

सोशल वॉलंटियर आगे आएं-

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने वीसी में एनजीओ एवं अन्य सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए कहा कि प्रशासन के सहयोग के लिए सोशल वॉलंटियर भी आगे आ सकते हैं। ये सभी प्रशासन के साथ विभिन्न व्यवस्थाओं में सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि सोशल वॉलंटियर लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने जागरूक करेंगे। साथ ही मॉस्क का उपयोग करने एवं सोशल डिस्टेसिंग का महत्व भी समझाएंगे। श्रीमती सिंह ने कहा कि सोशल वॉलंटियर जो कोरोना संक्रमण की रोकथाम में अपना सहयोग देना चाहते हैं वे सभी स्वास्थ्य की दृष्टि से पूर्णतः स्वस्थ होने चाहिए।

कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग में सहयोग दें आमजन-

कलेक्टर ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि हो जाने के पश्चात् आमजन अनावश्यक भ्रम एवं भय का माहौल न पैदा करे। संक्रमित मरीजों का स्वास्थ्य विभाग द्वारा शासन के दिशा-निर्देशों अनुसार इलाज किया जा रहा है। इसी प्रकार संक्रमित क्षेत्र में भी प्रशासन द्वारा जरूरी इंतजाम सुनिश्चित किये जा रहे हैं ऐसे में स्थानीय लोगों से प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग को पर्याप्त सहयोग अपेक्षित है। श्रीमती सिंह ने संक्रमित व्यक्ति एवं उनके संपर्क मंे आने वाले व्यक्तियों से कहा है कि वे सभी स्वास्थ्य विभाग को जरूरी जानकारी अवश्य उपलब्ध कराएं। संपर्क मंे आने वाले व्यक्ति स्वेच्छा से भी आगे आकर अपनी जांच करा सकते हैं। उन्होंने सभी को संक्रमित मरीजों एवं उनके परिजनों से सकारात्मक व्यवहार करने के निर्देश दिए।

होम आईसोलेशन पर हुई चर्चा-

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने व्यापारिक संघ, एनजीओ एवं सामाजिक संस्थाओं को जानकारी देते हुए बताया कि शासन के नए दिशा-निर्देशानुसार कोरोना संक्रमित मरीजों का घर पर भी इलाज किया जा सकता है। उन्होंने सभी से कहा कि उनके घर तथा आसपास में बाहर से आने वाले व्यक्तियों की जानकारी पूरी इमानदारी से उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने सभी की सामूहिक सतर्कता की आवश्यकता है। श्रीमती सिंह ने कहा कि कोरोना से लड़ने हम सभी को अपनी जीवनशैली में बदलाव करना होगा। उन्होंने 15 अगस्त से शुरू होने वाले सहयोग से सुरक्षा तक अभियान के बारे में भी जानकारी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page