खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशशिक्षा दर्पण

ग्रामीण अंचलों में दिया गया स्वच्छता का संदेश।

सेंट अलोयसियस कॉलेज की छात्राओं की कलात्मक अभिव्यक्ति

जबलपुर। कोरोना का में छात्राओं द्वारा दिया जा रहा है साफ सफाई और स्वच्छता का संदेश। शहर से लगे ग्रामीण अंचलों में सेंट अलोयसियस कॉलेज की छात्राओं द्वारा साफ सफाई का संदेश बड़े ही रचनात्मक और कलात्मक अंदाज में दिया जा रहा है।
सेंट अलॉयसियस महाविद्यालय मे रास्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं ने अपने घर पर रहते हुए सोशल डिस्टेंस बनाते हुए भारत सरकार के चलाये जा रहे, गंदगी मुक्त भारत अभियान के तहत छात्राओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम चलाये जा रहे है। जिसके अंतर्गत छात्राओं ने अपने अपने गावों मे दीवारों पर लेखन व चित्रकारी कर लोगो को गंदगी से मुक्त रखने का सन्देश दिया l. प्रोग्राम ऑफिसर डॉ अभिलाषा शुक्ल ने बताया की covid19जैसी परिस्थितियों के चलते छात्राओं ने 8अगस्त से 15अगस्त तक युवादिवस सप्ताह के अंतर्गत इन कार्यक्रमों को सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए, गावों में जनजागरूकता का कार्य करेगी। प्रिंसिपल फादर डॉ वल्लन अरासु के निर्देशन मे अपनी पढ़ाई के साथ साथ, सामाजिक जिम्मेदारिओं को भी पूरा कर रही है। छात्राओं द्वारा गंदगी मुक्त भारत अभियान के तहत जल सफाई, अभियान अभियान भी शामिल है। जिसके अंतर्गत कुंओ तालाबों की सफाई अभियान चलाकर लोगो को जागरूक किया जावेगा ताकि वे स्वस्थ जीवन जिए। छात्राओं में निराली पटेल, छवि, नंदनी, माहेश्वरी, गरिमा, काजोल, वान्या मुस्कान का सहयोग प्राप्त हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page