मण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया ध्वजारोहण

सहयोग से सुरक्षा अभियान की दिलाई गई शपथ

मण्डला। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी हर्षिका सिंह ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई तथा राष्ट्रगान गाया गया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभी विभागों के प्रमुख, कर्मचारी तथा संबंधी उपस्थित थे। ध्वजारोहण के पश्चात कलेक्टर हर्षिका सिंह ने उपस्थित शासकीय सेवकों को कोरोना संक्रमण से बचाव एवं जागरूकता प्रसारित करने के उद्देश्य से प्रारंभ किए गए सहयोग से सुरक्षा अभियान की शपथ दिलाई। साथ ही कलेक्टर हर्षिका सिंह ने सहयोग से सुरक्षा अभियान के तहत् शपथ प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर भी किए। इसी प्रकार कलेक्ट्रेट कार्यालय के अधिकारी कर्मचारियों ने भी स्वयं एवं अपने क्षेत्र के लोगों को मॉस्क लगाने, आपस में 2 गज दूरी रखने तथा बार-बार साबुन पानी से हाथ धोने की शपथ ली। उन्होंने कोरोना को लेकर किसी से बुरा व्यवहार नहीं करने तथा कोरोना वॉरियर्स का सहयोग, समर्थन एवं सम्मान करने का भी संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page