कलेक्टर ने जिलेवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं


पन्ना। देश के 74वें स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह पावन पर्व हमारे महान स्वतंत्रता सैनानियों के समर्पण, त्याग और वलिदान का प्रतीक है। इस पर्व से हम सभी लोग भाईचारे की भावना के साथ एकजुट होकर कार्य करने की प्रेरणा देते रहेंगे। हम सभी देश, प्रदेश एवं जिले के विकास में अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठापूर्वक करते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में कोविड-19 महामारी के संकट से निपटने के लिए हम सभी को एक साथ मिलकर प्रयास करने होंगे। कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए मास्क लगाना, 2 गज की दूरी बनाए रखना, हांथों को बार बार साबुन से धोकर साफ रखना एवं अनावश्यक घरों से बाहर न निकलकर इस महामारी को हराने में प्रशाासन का सहयोग करेंगे ऐसा करने पर पन्ना जीतेगा और कोरोना हारेगा।



