शासकीय जमीन पर अतिक्रमण के चलते कॉलोनी में भरा पानी

क्षेत्रीय लोगों को हो रही परेशानी
मण्डला। वरिष्ठ नागरिक एवं पूर्व आयोग मित्र मानव अधिकार आयोग डीके दुबे ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि एक माह पूर्व जिला प्रशासन और ग्राम पंचायत बिंझिया को शिकायत किया था कि शासकीय जमीन पर अतिक्रमण के चलते पानी की निकासी बन्द है उसका परिणाम है कि आज कॉलोनी के आवासीय रोड में जल प्लावन हो गया है जिससे कॉलोनी में रहने वाले को भारी कठिनाई हो गई है इसी मोहल्ले में डॉ विजय मिश्रा भी रहते है मरीजो को भी परेशानी हो रही है ।श्री दुबे ने जिला प्रशासन से पुनः प्रेसः के माध्यम से अपील की है कि सिंग ड्राविंग स्कूल के बाजू एयरटेल टावर वाली रोड स्टेट बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय के सामने बिंझिया की ।संबंधित अधिकारियों से अनुरोध है कि अतिक्रमण हटवाकर पानी निकासी हेतु उचित व्यवस्था करने की कृपा करें ।



