डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

जिले भर में लगातार हो रही बारिश से नदी नाले उफान पर

जान जोखिम में डालकर पुल पार कर रहे लालपुर के ग्रामीण

डिंडोरी। जिले भर में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही रुक-रुक कर बारिश से नदी नाले उफान पर हैं,तेज बारिश के कारण पुलों की उपर से पानी गुजर रहा है, जिससे जिले के कई गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूटा जाता है,मजबूरन स्थानीय ग्रामीण उफनती नदी नालों को पार करने को मजबूर हैं। कल सोमवार को हुई तेज बारिश से शहपुरा जनपद के ग्राम पंचायत रायपुरा व लालपुर को जोड़ने वाली पुलिया पर पानी आ गया।पूल डूबने से ग्रमीण जान जोखिम में डालकर पुल पार करते नजर आए, लगभग 2 घंटे तक मार्ग पर अवागवन अवरोध अवरुद्ध रहा।
ग्रामीणों का कहना है की हल्की बारिश में ही पुल के ऊपर से पानी आने लगता है, जिससे आवागमन करने में लोगों को काफी परेशानी होती है, हादसे का अंदेशा भी बना रहता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page