डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

ग्राम पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार, ग्रामीणों ने सीईओ को सौंपा ज्ञापन

कार्यवाही ना होने पर आंदोलन करने की दी चेतावनी

डिंडोरी/शहपुरा।जनपद पंचायत शहपुरा अंतर्गत ग्राम पंचायत सरई माल के ग्रामीणों ने पंचायत के जिम्मेदार सचिव,सरपंच एवं रोजगार सहायक के खिलाफ भ्रष्टाचार कई गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों ने पंचायत के जिम्मेदारों के ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए बताया कि खेल मैदान,नल जल योजना, शौचालय निर्माण,सीसी रोड सहित अन्य निर्माण कार्यों में जिम्मेदारों द्वारा जमकर भ्रष्टाचार किया गया।लामबंद स्थानीय ग्रामीणों ने समस्याओं को लेकर जनपद सीईओ केके रैकवार को ज्ञापन सोते हुए पंचायत निर्माण कार्यों की जांच करा कर कार्यवाही करने की मांग की गई है।ग्रामीणों ने शिकायत में उल्लेख किया कि जिम्मेदारों के ऊपर अगर तत्काल कार्रवाई नहीं की जाती तो ग्रामीण मजबूरन आंदोलन के लिए बाध्य होंगें।

जमकर खेली गई भ्रष्टाचार के होली

ग्रामीणों की मानें तो ग्राम पंचायत के सरपंच,सचिव एवं रोजगार सहायक के द्वारा जमकर निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार किया गया है, ग्रामीणों ने बताया कि कई निर्माण कार्य ऐसे भी हैं, जिन्हें केवल कागजों में ही दिखा कर खानापूर्ति कर लिया गया है, और राशि भी मनमानी पूर्वक निकाली गई। गौरतलब है कि आए दिन पंचायतों मे समस्याओं को लेकर ग्रामीण पहुंचते हैं, लेकिन पंचायत में समस्याओं का हल नहीं हो पा रहा है।स्थानीय ग्रामीणों की मानें तो ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों के ऊपर कई बार मनमानी करने के आरोप लग चुके हैं, साथ ही शासन प्रशासन से शिकायत भी की जा चुकी है, लेकिन ठोस कार्यवाही ना होने के चलते जिम्मेदारों के हौसले बुलंद हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page