मध्य प्रदेशरीवा दर्पण

लूट के आरोपी नगदी सहित गिरफ्तार

रीवा। पुलिस अधीक्षक रीवा श्री राकेश कुमार सिंह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक शिवेन्द्र सिंह बघेल के मार्गदर्शन में जरिए मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी सिविल लाईन अनिभेष द्विवेदी एवं उनके स्टाफ के द्वारा लूट की रकम के साथ 02 आरोपी को किया गिरफतार । उक्त आरोपियों ने दिनांक 15/08/20 को फरियादी धर्मेन्द्र साहू पिता ख हीरालाल साहू उम्र 23 साल निवासी लौआ थाना सगरा जिला रीवा के साथ घोड़ा चौराहा रीवा में रास्ता रोकर एवं चाकू दिखाकर 23,000 रू नगदी एवं एक सैमसंग मोबाई टच स्कीन लूट लिए थे रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन में अपराध कमांक 385/20 धारा 392 आईपीसी के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था तब से लगातार अपराधियों की पतासाजी की जा रही थी कि आज दिनांक को संदेह के आधार पर यसीन हसन उर्फ हसन खान पिता नरूल हसन उम्र 20 साल निवासी घोघर थाना सिटी कोतवाली जिला रीवा और अकील खान पिता सलामत खान उम्र 23 साल निवासी घोघर थाना सिटी कोतवाली जिला रीवा को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया तो पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि दिनांक 15/08/20 को फरियादी धर्मेन्द्र साहू के साथ लूट की घटना कारित करना बताया आरोपी के कब्जे से लूटी गई रकम 21,000 रूपये एवं 01 नग सैमसंग कंपनी का टच स्क्रीन मोबाईल बरामद किया गया । उक्त आरोपियों के विरूद्ध पूर्व में भी थाना सिविल लाईन में अपराध कमाक 184/20 धारा 392 आईपीसी के तहत प्रकरण पंजीबद्ध है । अरोपियों से अन्य मामले में भी पूछताछ की जा रही है ।
जब्त मसरूका :लूट की रकम 21.000 रूपये नगदी 02.01 नग मोबाईल सैमसंग कंपनी का टच स्कीन ।
गिरफ्तर आरोपियों के नामः
01 यसीन हसन उर्फ हसन खान पिता नरूल हसन उम्र 20 साल निवासी घोघर थाना सिटी कोतवाली जिला रीवा ।

अकील खान पिता सलामत खान उम्र 23 साल निवासी घोघर थाना सिटी कोतवाली जिला रीवा ।

मुख्य भूमिकाः थाना प्रभारी सिविल लाईन निरीक्षक अनिमेष द्विवेदी , पीएसआई सुक्कुलाल उईके , सउनि आर बी सिंह , आर सुनील शर्मा , आर 544 राजीव द्विवेदी , आर 517 आनंद शेखर . आर 50 संजय साकेत . आर 576 कृष्णपाल सिंह एवं आर 652 बिजेन्द्र तिवारी की सराहनीय भूमिका रही ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page