दमोह दर्पणमध्य प्रदेश

किशोरी सशक्तिकरण एवं बाल विवाह रोकथाम

कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय संयुक्त कार्य योजना

दमोह। राज्य शासन द्वारा जारी निर्देशों के तहत किशोर किशोरियों के सशक्तिकरण और बाल विवाह और बाल हिन्सा रोकथाम हेतु राज्य स्तरीय रणनीतिक कार्ययोजना महिला एवं बाल विकास द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से तैयार की गई है। कलेक्टर तरूण राठी ने कहा है इस कार्य योजना के अनुसार जिला स्तरीय कार्योजना को संबंधित विभागों से तय कर संयुक्त कार्ययोजना को लागू करने के साथ ही किशोर किशोरियों के सशक्तिकरण और बाल विवाह और बाल हिंसा रोकथाम के लिए जिला स्तरीय समूह डीआरजी बनाया जायेगा। कलेक्टर तरूण राठी ने जिला स्तरीय अधिकारियों तथा मास्टर ट्रेनर को कार्यक्रम तथा यूनीसेफ द्वारा तैयार तारूण्य पैकेज सामग्री विशेषकर सामाजिक व्यवहार परिवर्तन और क्षमता विकास पर आधारित है, पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा यूनिसेफ व ममता संस्था के सहयोग से प्रशिक्षित किया जायेगा एवं जिला स्तरीय संदर्भ समुह के द्वारा ब्लाक स्तरीय अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जायेगा। कलेक्टर तरूण राठी ने सभी विभाग के अधिकारियों को यह निर्देश दिये है कि कार्ययोजना में समय अवधि, लक्ष्य तथा निर्धारित बजट भरकर एवं जिला स्तरीय संदर्भ समुह के फार्मेट में नाम के साथ 3 व्यक्तियों के नाम भर कर जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग (नोडल विभाग) को 25 अगस्त को प्रस्तुत कर तैयार कार्ययोजना को अनुमोदनार्थ के लिए जिला टास्क फोर्स की बैठक में अंतिम रूप देने के लिए प्रस्तुत किया जायें। कार्य योजना के अनुसार किये गये कार्य तथा इण्डीकेटरस का प्रति त्रैमासिक टास्क फोर्स बैठक में उनके समक्ष समीक्षा की जायें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page