तीन योद्धाओं ने जीती कोरोना से जिंदगी की जंग


मुस्कुराते चेहरे और गले मे फूल माला पहने पहुंचे घर
दमोह। वैश्विक महामारी कोरोना जिस तरह से लगातार अपने पैर पसार रहा है। ठीक उसी तरह कोरोना संक्रमित योद्धा कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीतकर खुशी खुशी अपने घर लौट रहे है। इसी क्रम में मंगलवार को हटा कोविड केयर सेंटर से एक अच्छी खबर सामने आई। जहाँ से तीन कोरोना संक्रमित मरीज पूर्ण स्वस्थ्य होकर अपने घर के लिए रवाना हुए। दरअसल हटा एसडीएम राकेश मरकाम के मार्गदर्शन में डटी नोडल अधिकारी डॉ विदेश शर्मा डॉ अभिषेक जैन की टीम ने नवोदय वार्ड आजाद वार्ड एवं ग्राम टिकरिया निवासी क्रमश उम्र 55 वर्ष, 35 वर्षीय महिला एवं 25 वर्षीय युवक के पूर्ण स्वस्थ्य होने उपरांत उन्हें पुष्प माला पहनाकर तालिया बजाकर उन्हें सम्मान पूर्वक घर के लिए रवाना किया। इस दौरान कोरोना को मात देकर घर जा रहे योद्धाओं के चेहरों पर कोविड 19 को मात देने के जज्बे के साथ घर वापसी की मुस्कान देखने मिली जो गले मे पुष्प माला पहने हुए अपने घर पहुंचे। इस दौरान तीनो कोरोना योद्धाओं में 55 वर्षीय कोरोना योद्धा ने कहा कि कोरोना की इस जंग में हर दम साथ रहे स्वस्थ्य अमले ने उनका पूरा ध्यान रखा और काफी मेहनत की। जिसको लेकर स्वस्थ्य अमले के प्रति धन्यवाद उन्होंने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान वार्ड वॉय मिथलेश स्टाफ नर्स संगीता लक्ष्मी सेन अनुपमा ऋतु एवं समाज सेवी प्रशांत टीनू दुबे आदि की मौजूदगी रही। डॉ विदेश शर्मा ने बताया कि आज तीनो योद्धा स्वस्थ्य होने उपरांत घर वापस लौटे है। सभी को प्रोटोकॉल के नियम अनुसार होम कोरेन टाइन रहने की बात कही गई है। उन्होंने बताया कि कोरोना से डरना नही है बल्कि कोरोना से सतर्क रहना है। घर से निकलने पर मास्क पहने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे एवं संक्रमण के लक्षण किसी में आते है तो इसे छुपाए नही और अस्पताल जाये और जांच परीक्षण कराए।



