दमोह दर्पणमध्य प्रदेश

आल्टो कार में अवैध शराब ले जा रहे दो तस्करों को दबोचा

नरसिंहगढ चौकी पुलिस की कार्यवाही

दमोह। अवैध शराब के काले कारोबार को बढ़ावा देने के लिये शराब माफ़िया कोई कोर कसर नही छोड़ रहे है। एक ऐसा ही मामला दमोह जिले की नरसिंहगढ़ चौकी पुलिस क्षेत्र में सामने आया। जहाँ जिला पुलिस अधीक्षक हेमंत कुमार सिंह चौहान के निर्देशन में नरसिंहगढ चौकी पुलिस ने अवैध शराब का परिवहन करते हुए दो व्यक्तियो को धर दबोचने में सफलता प्राप्त की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नरसिंहगढ चौकी प्रभारी भूमिका विश्वकर्मा ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए सोमवार मंगलवार की दरम्यानी रात्रि में चौकी क्षेत्र के ग्राम सीतानगर के पास पिपली तिगड्डा के समीप आल्टो कार से अवैध शराब ले जा रहे अमान अहिरवार एवं देवेंद्र रजक निवासी नरसिंहगढ़ को पकड़ा और उनकी ऑल्टो कार से पुलिस ने 11 पेटी देशी लाल शराब बरामद की है। जिसमें पुलिस ने आल्टो कार एवं 11 पेटी अवैध देशी शराब जप्त कर दोनों आरोपियो के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही की है। बताया जा रहा है कि उक्त आरोपी हटा क्षेत्र के मार्ग से आकर नरसिंहगढ क्षेत्र में अवैध शराब सप्लाई करने ले जा रहे थे इसी दौरान पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। नरसिंहगढ चौकी प्रभारी भूमिका विश्वकर्मा के नेतृत्व में की गई इस कार्यवाही में प्रधान आरक्षक कृपाशंकर मिश्रा आरक्षक तुलसी राम पटेल कुलदीप त्रिवेदी सहित अन्य स्टाफ की अहम भूमिका रही। बहरहाल नरसिंहगढ चौकी पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page