खास खबरजबलपुर दर्पणप्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति दर्पणरोजगार व्यापार दर्पण

दुकान तो खुल गई मगर काम करने की इजाजत नहीं।

टेंट व्यवसायियों ने अधिकारियों के समक्ष रखी अपनी व्यथा

जबलपुर। कोरोना काल की विषम परिस्थितियों की मार टेंट व्यवसाय पर भी जबरदस्त पड़ी है। क्योंकि इस व्यवसाय का मुख्य आधार लोगों के इकट्ठा होने से जुड़ा होता है। सामाजिक राजनीतिक किसी भी तरह के उत्सव में, जब लोग इकट्ठा होते हैं। तब टेंट व्यवसायियों का व्यवसाय भी फलता फूलता है। लेकिन कोरोना के प्रोटोकॉल के चलते इस तरह के किसी भी कार्यक्रमों पर प्रशासनिक तौर पर रोक लगी हुई है।
इस रोक के चलते विगत 4 माह से सभी टेंट व्यवसाई, अपने बंद पड़े काम धंधे को लेकर चिंता में डूबे हुए हैं। आने वाले शादी-ब्याह के सीजन को लेकर, जबलपुर टेंट एसोसिएशन के मन में अभी से चिंता के बादल मंडरा रहे हैं। इनका कहना है कि अगर सरकार आगामी कार्यक्रमों में लोगों के इकट्ठा होने की अनुमति दे देती है। तो उनका व्यवसाय की गाड़ी पटरी पर आ जाएगा। अपनी मांगों को लेकर जबलपुर टेंट एसोसिएशन के सभी अधिकारियों, पदाधिकारियों और सदस्यों ने मिलकर जिला प्रशासन जबलपुर में संयुक्त कलेक्टर दिव्या अवस्थी को ज्ञापन सौंपा।
नगर निगम प्रशासन मैं उपायुक्त महोदय और संभाग आयुक्त महोदय को अपनी मांगों के संदर्भ में ज्ञापन सौंपा है। टेंट एसोसिएशन की प्रमुख मांगों में आगामी नवंबर दिसंबर में होने आयोजित होने वाले सभी उत्सव में 400 से 500 लोगों के इकट्ठा होने की अनुमति प्रदान की जाए सभी सरकारी मैदानों में कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति दी जाए मृत्यु और तेल भी संबंधी कार्यक्रमों में 100 से 200 लोगों के एकत्रित होने की अनुमति प्रदान की जाए। टेंट व्यवसाई होने अपने यहां आयोजित होने वाले सभी समारोहों के दौरान मांस सैनिटाइजेशन सोशल डिस्टेंसिंग जैसे कोरोनावायरस पालन करने का पूरा आश्वासन दिया है।
उत्सवों से जुड़े कारोबार में टेंट एसोसिएशन के अलावा दूसरे कारोबारी जिनमें लाइट एसोसिएशन वाले और फूलों के कारोबार से जुड़े लोगों ने भी कलेक्टर साहब के माध्यम से प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है ताकि उनके व्यवसाय पर भी जो अब तक प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है उसका असर कम हो सके और आने वाले भविष्य में उनका व्यवसाय आगे बढ़ सके।
सभी ने इस संबंध में अधिकारियों से उचित कार्यवाही की मांग की है। टेंट एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष अशोक ओबेराय, महासचिव प्रदीप प्दीी अग्रवाल कोषाध्यक्ष राजू राय उपाध्यक्ष विनोद राठौर सहायक सचिव महेश बजाज प्रचार सचिव राजेश गुप्ता कार्यकारिणी सदस्य पंकज पांडे, दीपक तिवारी, सत्येंद्र सिंह, नारायण केवट, आनंद कौशिक, अरविंद यादव और भी सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page