अध्यात्म/धर्म दर्पणजबलपुर दर्पणप्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति दर्पणस्वास्थ्य/सेहत दर्पण

मोहर्रम पर्व को लेकर जिला प्रशासन की बैठक संपन्न।

नहीं होंगे कोई सार्वजनिक आयोजन

जबलपुर-कोरोना वायरस की वैश्विक महामारी ने सभी त्योहारों का स्वरूप बदल दिया है। मोहर्रम पर्व को लेकर ली गयी बैठक में सभी को बताया गया कि कोविड-19 वैश्विक महामारी को लेकर किसी भी प्रकार के धार्मिक आयोजन सार्वजनिक स्थान पर नहीं होंगे

                   मोहर्रम पर्व को लेकर आज दिनाॅक 19-8-2020 को दोपहर 3 बजे पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर में कलेक्टर जबलपुर भरत यादव (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) के मार्ग निर्देशन में एक बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी संदीप जी.आर. (भा.प्र.से.), अति. पुलिस अधीक्षक शहर अमित कुमार  (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण डाॅ. संजीव उइके  द्वारा ली गयी।
                       बैठक में नायब मुफ्ती-ए-आजम मौलाना मुशाहिद रजा कादरी, कदीर सोनी, इनामुल हक कादरी, गुड्डू नबी, मोह. ताहिर खान, मोह. सरवर खान, मुबारक कादरी, महमूद अहमद, सहित 16 लोग उपस्थित थे।
                     बैठक में सभी से मोहर्रम पर्व को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी, चर्चा के दौरान सभी को शासन के निर्देशों से अवगत कराते हुये बताया गया कि कोविड-19 वैश्विक महामारी को ध्यान मे रखते हुये कोई भी धार्मिक कार्य/त्योहार का आयोजन सार्वजनिक स्थलों पर नहीं किया जायेगा। न ही कोई धार्मिक जुलूस या  रैली निकाली जावेगी।सार्वजनिक स्थलों पर टिपारी/सवारी/ताजिये स्थापित नहीं किये जायेंगे। किसी भी प्रकार का लंगर/प्रसाद वितरण का कार्यक्रम सार्वजनिक रूप से नहीं किया जायेगा। सोशल डिस्टैंस का पालन करते हुये त्योहार घरों पर मनाया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page